{"_id":"6a590b23b85cc0a28d03e193","slug":"video-13-cattle-recovered-in-four-vehicles-from-four-cow-smugglers-2026-07-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"चार गो-तस्करों के पास से चार वाहनों में 13 गोवंश बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार गो-तस्करों के पास से चार वाहनों में 13 गोवंश बरामद
सुभाष गुप्ता
Updated Thu, 16 Jul 2026 10:17 PM IST
Link Copied
बलिया जिले के उभांव थाना पुलिस ने गो-तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से तीन मैजिक और एक पिकअप में लदे 13 गोवंश और तीन रामपुरी चाकू बरामद किए हैं। प्रभारी निरीक्षक दिनेश पाठक ने बताया कि सूचना मिली कि दो संदिग्ध मैजिक वाहन तेलमा-जमालुद्दीनपुर लिंक रोड से सिकंदरपुर की ओर जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने चौकिया मोड़ के पास वाहनों को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखकर चालक भागने लगे, लेकिन बरसात के कारण कीचड़ में वाहन फंस जाने से वे भाग नहीं सके। तलाशी के दौरान दोनों मैजिक वाहनों से आठ गोवंश और तीन रामपुरी चाकू बरामद किए गए। पुलिस ने मौके से गनेश यादव एवं कन्हैया यादव निवासी नरही थाना नगरा, तथा दीपक वर्मा निवासी बाछापार थाना पकड़ी को गिरफ्तार कर लिया। तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।