फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Farmers flocked to the agricultural seed store for free mini-kits of seeds, but returned disappointed.

Ballia News: निशुल्क बीज मिनी किट के लिए कृषि बीज भंडार पर उमड़े किसान, मायूस लौटे

Fri, 23 Oct 2026 01:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Farmers flocked to the agricultural seed store for free mini-kits of seeds, but returned disappointed.
बैरिया ब्लॉक परिसर स्थित राजकीय कृषि बीज भंडार में बीज के लिए उमड़ी किसानों की भीड़।संवाद
बैरिया। रबी की फसल की बोआई के लिए निशुल्क बीज की मिनी किट को लेकर बैरिया ब्लॉक परिसर स्थित राजकीय कृषि बीज भंडार पर किसानों की भीड़ उमड़ रही है। लेकिन किसानों को किट नहीं मिल पा रही।
विज्ञापन

शासन की योजना के तहत छोटे और सीमांत किसानों को रबी की खेती के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से ऑनलाइन पंजीकरण के आधार पर सरसों, चना और मसूर के बीज की मिनी किट उपलब्ध कराई जा रही है। इसके लिए कृषि विभाग के राजकीय बीज भंडार को वितरण की जिम्मेदारी सौंपी गई है। विकासखंड बैरिया में कुल 400 किसानों को बीज मिनी किट उपलब्ध कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जबकि इसके सापेक्ष 425 से अधिक किसानों ने पंजीकरण करा लिया है।
विज्ञापन

लक्ष्य से अधिक आवेदन आने के कारण विभाग को लॉटरी के जरिये लाभार्थियों का चयन करना पड़ रहा है। गोन्हिया छपरा निवासी सोना नाथ सिंह, दुर्जनपुर निवासी राजकुमार प्रसाद और मिल्की निवासी जगरनाथ तिवारी समेत दर्जनों किसानों का कहना है कि उन्होंने जुलाई में ही मिनी किट के लिए पंजीकरण कराया था। उन्हें अब तक बीज नहीं मिल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक कृषि अधिकारी सुशील कुमार यादव ने बताया कि प्रत्येक सोमवार और बृहस्पतिवार को लॉटरी के जरिये बीज का वितरण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिन किसानों का नाम लॉटरी में नहीं आएगा, उन्हें भी बीज उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाएगी।
ऐसे किसानों को बीज का 50 प्रतिशत मूल्य जमा करना होगा, जबकि शेष 50 प्रतिशत राशि शासन की ओर से अनुदान के रूप में दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed