{"_id":"6ada6c9ffaf5f67ca107b470","slug":"police-registered-an-fir-following-a-court-order-ballia-news-c-190-1-ana1001-175640-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी
विज्ञापन
बलिया। फेफना थाना क्षेत्र के चेरुइया गांव में जमीन के विवाद को लेकर सगे भाई और चाचा समेत आठ लोगों पर दुकान व मकान का ताला तोड़कर 45 लाख रुपये के सामान और जेवर गायब करने का आरोप लगा है।
पीड़ित संतोष गुप्ता ने इस मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बलिया के समक्ष प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। संतोष गुप्ता ने कोर्ट में दिए आवेदन में आरोप लगाया कि पैतृक मकान फेफना में है। वह मकान के निचले तल पर रहते हैं और वहीं किराने की दुकान चलाते हैं। जबकि उनके भाई मुन्ना गुप्ता परिवार के साथ प्रथम तल पर रहते हैं। दुकान और जमीन को लेकर भाई तथा चाचा शिवनाथ गुप्ता से विवाद चल रहा है। इस संबंध में 2021 में सिविल न्यायालय में वाद दाखिल किया था, जो विचाराधीन है।
आरोप है कि मकान और दुकान के ताले तोड़कर वहां रखा सामान गायब कर दिया गया। दुकान से करीब 10 लाख रुपये का सामान और मकान से लगभग 35 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर गायब हैं। प्रार्थना पत्र के अनुसार, 12 मार्च 2026 को शाम उनकी पत्नी और बेटी दुकान व मकान पहुंचीं तो ताले खुले मिले और सामान बिखरा हुआ था। मामले में मुन्ना गुप्ता, विशाल गुप्ता, आयुष गुप्ता, अखिलेश गुप्ता, मनीष गुप्ता, शिवनाथ गुप्ता, उर्मिला देवी और पूजा को आरोपी बनाया गया है।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष अखिलेश चन्द्र पांडेय ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।