{"_id":"6afd6fc49fe2e3ea5104de13","slug":"video-video-akashhaya-navama-para-shararama-janaka-mathara-ma-umaugdha-sharathathhal-parakarama-kara-maga-sakha-samathathha-ka-kamana-2026-11-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: अक्षय नवमी पर श्रीराम जानकी मंदिर में उमड़े श्रद्धालु, परिक्रमा कर मांगी सुख-समृद्धि की कामना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: अक्षय नवमी पर श्रीराम जानकी मंदिर में उमड़े श्रद्धालु, परिक्रमा कर मांगी सुख-समृद्धि की कामना
रुपईडीहा, बहराइच। अक्षय नवमी के पावन पर्व पर रुपईडीहा स्थित श्रीराम जानकी मंदिर में श्रद्धा और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। इस अवसर पर सैकड़ों महिला और पुरुष श्रद्धालुओं ने मंदिर की परिक्रमा कर सुख-समृद्धि की कामना की। पूरा मंदिर परिसर जय श्रीराम के जयघोष, भजन-कीर्तन और ढोल-नगाड़ों की गूंज से भक्तिमय बना रहा।
बुधवार सुबह पांच बजे से ही मंदिर में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। महिलाओं ने समूहों में एकत्र होकर भजन-कीर्तन किया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर मंदिर की परिक्रमा की। पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर में उत्साह और आस्था का माहौल बना रहा।
इस अवसर पर श्रीराम जानकी मंदिर रुपईडीहा के महंत भगवान दास ने अक्षय नवमी के धार्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इस दिन आंवले के वृक्ष की पूजा का विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार आंवले के वृक्ष में भगवान विष्णु और भगवान शिव का वास माना जाता है। इस दिन आंवले के वृक्ष की सात बार परिक्रमा करने, उसके नीचे कथा सुनने और आंवले का सेवन करने से आयु, सुख-समृद्धि और धन-वैभव की प्राप्ति होती है।
उन्होंने बताया कि मंदिर में अक्षय नवमी पर परिक्रमा की परंपरा पुरातन काल से चली आ रही है। मान्यता है कि सच्चे मन से परिक्रमा करने वाले भक्तों की मनोकामनाएं भगवान पूर्ण करते हैं। महंत भगवान दास ने श्रद्धालुओं से मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए यथाशक्ति सहयोग करने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि सभी के सामूहिक सहयोग से मंदिर को और भव्य स्वरूप प्रदान किया जा सकता है।
कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण के साथ हुआ। इस अवसर पर सिद्धनाथ गुप्ता, निर्मल अग्रवाल, बबलू, यज्ञ सैनी, नरेश मित्तल, सीताराम अग्रवाल, पूरनमल अग्रवाल, रतन अग्रवाल, संजू, अनिल गुप्ता, विकास बंसल, जनार्दन अग्रवाल, श्रीचंद गुप्ता, रामनिवास गुप्ता सहित बड़ी संख्या में नगरवासी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।