{"_id":"6aef06f4bd88251a3b08fa6e","slug":"video-bharaica-thapatasava-ka-rashana-ka-satha-galjara-haaa-patakha-bjara-2026-11-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहराइच: दीपोत्सव की रोशनी के साथ गुलजार हुआ पटाखा बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहराइच: दीपोत्सव की रोशनी के साथ गुलजार हुआ पटाखा बाजार
बहराइच: पांच दिवसीय दीपोत्सव की शुरुआत धनतेरस के साथ हो गई है। दीपावली को लेकर शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक उत्साह का माहौल है। पर्व को लेकर शहर के गेंदघर मैदान में पटाखा बाजार सज गया है। यहां अस्थाई लाइसेंसधारकों द्वारा 60 दुकानें लगाई गईं हैं। लगभग 18 करोड़ से अधिक का पटाखा बाजार सजा हुआ है। अग्निशमन और पुलिस विभाग की निगरानी में आतिशबाजी की दुकानें गुलजार हैं। दमकल वाहन भी मौके पर मौजूद हैं। धनतेरस पर बर्तन, सराफा, कपड़ा और इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में खरीदारी के बाद अब लोगों का रुख पटाखा बाजार की ओर है। पटाखा की दुकानों पर बच्चों और युवाओं की भीड़ दिन भर दिखाई दी। आसमान में रंग-बिरंगी छटा बिखेरने वाले दिल मांगे मोर, हार्ट क्वीन, हॉट गर्ल्स और मैरी गोल्ड राउंड पटाखे आकर्षण बने हुए हैं। इसके अलावा रोशनी वाले अनार, चरखी, महताब, फुलझड़ी, पॉपअप और छोटी चटाई की भी खूब मांग है।
-इनसेट-
पटाखा व्यवसायी मनोज गुप्ता ने बताया कि तेज आवाज वाले पटाखों की अपेक्षा रोशनी वाले पटाखों की मांग अधिक है। इस बार पटाखों की कीमतों में करीब 20 फीसदी तक वृद्धि हुई है। पश्चिमी देशों में युद्ध के चलते केमिकल महंगे होने का असर कीमतों पर पड़ा है। बाजार में 120 और 240 शॉट वाले पटाखों के साथ कई तरह की आतिशबाजी उपलब्ध है। हालांकि, तेज आवाज के बजाय ईको फ्रेंडली और कम आवाज वाले पटाखों के प्रति ग्राहकों का रुझान बढ़ा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।