{"_id":"6aae7cfa21e7cd914000694a","slug":"video-bharaica-ma-paratabha-samamana-samaraha-ma-pahaca-bjabhashhanae-saha-bl-malvata-karana-val-ka-samarata-ha-ramathava-2026-09-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहराइच में प्रतिभा सम्मान समारोह में पहुंचे बृजभूषण सिंह, बोले- मिलावट करने वालों के सम्राट हैं रामदेव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहराइच में प्रतिभा सम्मान समारोह में पहुंचे बृजभूषण सिंह, बोले- मिलावट करने वालों के सम्राट हैं रामदेव
बहराइच में शनिवार को पानी टंकी क्षेत्र स्थित एक लॉन में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह शामिल हुए। इसमें मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने बाबा रामदेव और पतंजलि को लेकर अपने पुराने आरोपों को दोहराया। उन्होंने कहा कि वह मिलावटी और नकली सामान बनाने वालों का विरोध करते हैं। आरोप लगाया कि मिलावट के मामले में बाबा रामदेव सबसे आगे हैं।
बृजभूषण सिंह ने कहा कि उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया गया है। उन्होंने कहा कि आगे जो होगा, देखा जाएगा। उन्होंने कहा कि मामला केवल पतंजलि के घी तक सीमित नहीं है। गांव-गांव में नकली पनीर और अन्य खाद्य पदार्थों की बिक्री हो रही है। उनके अनुसार, नकली खाद्य पदार्थ आज बड़ी समस्या बन चुके हैं।
उन्होंने कहा कि सरकार को खाद्य पदार्थों में मिलावट के मामले को गंभीरता से लेना चाहिए। उन्होंने पतंजलि के कुछ उत्पादों को लेकर विदेशों में कार्रवाई और विभिन्न अदालतों में चल रहे मामलों का भी जिक्र किया।
कार्यक्रम में भाजपा विधायक सुभाष त्रिपाठी, सांसद प्रतिनिधि सुनील कुमार सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश पांडेय, सदर विधायक अनुपमा जायसवाल, ब्लॉक प्रमुख अजीत प्रताप सिंह और यशुवेंद्र विक्रम सिंह समेत बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।