{"_id":"6abfa2061e64bd131b0c768d","slug":"video-bharaica-ma-lvarasa-ka-mata-ka-mamal-ma-naya-khalsa-pata-ka-samana-bthhata-rakha-asal-ma-tha-parama-2026-10-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहराइच में लवर्स की मौत के मामले में नया खुलासा, पति के सामने बांधती राखी, असल में थे प्रेमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहराइच में लवर्स की मौत के मामले में नया खुलासा, पति के सामने बांधती राखी, असल में थे प्रेमी
बहराइच में सिविल लाइंस स्थित होटल अवध कैलाश के कमरे में फंदे से लटके मिले रिंकू (27) और पिंकी शर्मा (46) के मामले में पुलिस की जांच के साथ नए तथ्य सामने आ रहे हैं। रिंकू श्रावस्ती के मालीपुर थाना क्षेत्र के हसनपुर कथरा माफी का रहने वाला था, जबकि पिंकी गौतमबुद्धनगर के दनकौर-मुछखेड़ा की निवासी थी। पिंकी के पति विजय शर्मा का दावा है कि रिंकू अगस्त में उनके घर के सामने किराये पर रहने आया था। घर आने-जाने पर पिंकी ने उसे मुंह बोला भाई बताया था। रक्षाबंधन पर पति की मौजूदगी में पिंकी ने रिंकू को राखी भी बांधी थी।
विजय के मुताबिक, 14 सितंबर की शाम रिंकू बच्चों को रुपये देकर पिंकी को साथ लेकर घर से निकल गया। दोनों 22 सितंबर को बहराइच के होटल अवध कैलाश पहुंचे और कमरा लिया। 30 सितंबर को रिंकू ने फोन कर 80 हजार रुपये देने पर पिंकी को वापस भेजने की बात कही थी। इसके बाद दोनों के मोबाइल बंद हो गए। बाद में दोनों के शव होटल के कमरे में मिले। पुलिस मोबाइल, होटल रिकॉर्ड और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रही है।
विजय शर्मा के मुताबिक अगस्त में रिंकू उनके घर के सामने किराये पर कमरा लेकर रहने लगा था। वह अक्सर घर आता-जाता था। पूछने पर पिंकी ने उसे मुंह बोला भाई बताया। रक्षाबंधन पर उसकी मौजूदगी में पिंकी ने रिंकू को राखी बांधी थी। रिंकू ने उसे उपहार भी दिया था। विजय का कहना है कि उन्होंने रिंकू के घर में अधिक आने-जाने पर आपत्ति जताई थी, लेकिन भाई बताए जाने के कारण उन्होंने ज्यादा ध्यान नहीं दिया।
विजय के अनुसार 14 सितंबर की शाम रिंकू घर आया था। उसने बच्चों परी और जीवांस को 200 रुपये देकर मोमोज लाने के लिए भेजा। बच्चों के बाहर जाते ही वह पिंकी को लेकर चला गया। देर रात तक पिंकी नहीं लौटी तो विजय ने फोन किया, लेकिन मोबाइल बंद मिला। उनका दावा है कि पिंकी घर से करीब एक लाख रुपये नकद और जेवर समेत करीब तीन लाख रुपये की संपत्ति लेकर गई थी।
विजय के मुताबिक पिंकी की तलाश के दौरान उन्होंने रिंकू को फोन किया। रिंकू ने पहले पिंकी के साथ होने से इनकार किया। विजय का दावा है कि 30 सितंबर को रिंकू ने फोन कर पिंकी के साथ होने की बात स्वीकार की और 80 हजार रुपये देने पर उसे वापस भेजने की बात कही। इसके बाद रिंकू ने पिंकी से भी उनकी बात कराई। विजय के अनुसार पिंकी ने भी रुपये भेजने की बात कही। इसके बाद दोनों के मोबाइल बंद हो गए।
रिंकू के चचेरे भाई राम प्रगट यादव के मुताबिक रिंकू नोएडा में ठेके पर लाइनमैन का काम करता था। इसी साल 11 जुलाई को उसकी शादी हुई थी। शादी के बाद पत्नी की विदाई नहीं हुई थी। वह एक अगस्त को नोएडा चला गया था। परिवार के मुताबिक रिंकू ने नोएडा पहुंचने के बाद फोन कर अपने पहुंचने की जानकारी दी थी।
पुलिस की पड़ताल में रिंकू के इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक रील मिली है, जिसे मौत से एक दिन पहले का बताया जा रहा है। रील होटल के उसी कमरे की बताई जा रही है, जहां दोनों के शव मिले। इसमें दोनों हरियाणवी गाने पर साथ नजर आ रहे हैं। पुलिस मोबाइल और अन्य डिजिटल सामग्री की भी जांच कर रही है।
सीओ नारायण दत्त मिश्रा के अनुसार होटल के कमरे की जांच में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। पुलिस होटल के रिकॉर्ड, मोबाइल और अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।