{"_id":"6afb56ae649a55374b0776cb","slug":"three-youths-on-a-motorcycle-died-after-being-struck-by-a-tractor-trolley-bahraich-news-c-98-1-bhr1024-160246-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर बाइक सवार तीन युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर बाइक सवार तीन युवकों की मौत
Tue, 17 Nov 2026 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Tue, 17 Nov 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
बहराइच। फखरपुर स्थित दुकान जा रहे बाइक सवार तीन युवकों की सोमवार सुबह बहराइच-नानपारा हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल तीनों युवकों को पुलिस मेडिकल कॉलेज ले गई, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। तीनों आपस में रिश्तेदार थे। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर मच गया।
रिसिया क्षेत्र के जमाल टेपरा गांव निवासी रामकिशोर (18), मुकेश कुमार (23) और रामू (25) सोमवार सुबह एक ही बाइक से निकले थे। रामू के भाई रमेश ने बताया कि तीनों फखरपुर में संचालित साइकिल की दुकान जा रहे थे। गांव के चौपाल सागर के पास बहराइच-नानपारा हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि सूचना मिलते ही हाईवे चौकी प्रभारी हेमंत सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने एंबुलेंस से घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। वहां चिकित्सक डॉ. राजेश सोनकर ने जांच के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया। रामू, बाइक सवार मुकेश के मामा बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
तीनों के पास मिले मोबाइल फोन से परिजनों को सूचना दी गई। जानकारी मिलते ही परिवार के लोग रोते-बिलखते अस्पताल पहुंचे। वहां चीख-पुकार मच गई। तीनों युवक हेलमेट नहीं लगाए थे।
अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दुर्घटना की प्राथमिकी दर्ज कर हादसे में शामिल ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया गया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।