{"_id":"6aa90afa7810e66d270382d0","slug":"video-bharaica-ka-mahaparava-kashhatara-ma-ghara-ma-ghasa-magaramacachha-aabtha-ka-bca-sa-pajara-ma-pakaugdha-2026-09-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहराइच के मिहींपुरवा क्षेत्र में घर में घुसा मगरमच्छ, आबादी के बीच से पिंजरे में पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहराइच के मिहींपुरवा क्षेत्र में घर में घुसा मगरमच्छ, आबादी के बीच से पिंजरे में पकड़ा
बहराइच के मिहींपुरवा क्षेत्र में बाढ़ और बारिश के मौसम में वन्यजीवों की आबादी में पहुंचने की घटनाओं के बीच मंगलवार को कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग की टीम ने दो अलग-अलग स्थानों से मगरमच्छों को सुरक्षित पकड़ा। दोनों मगरमच्छों को सुरक्षित उनके प्राकृतिक वास में छोड़ दिया गया है।
ककरहा रेंज के पैरुआ गांव में मंगलवार तड़के करीब 3:45 बजे एक घर में मगरमच्छ घुसने की सूचना मिली। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और करीब 5:30 बजे मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ लिया। बाद में मगरमच्छ को भीऊरवीर घाट नहर में छोड़ दिया गया।
वहीं मोतीपुर रेंज के मिहींपुरवा नगर पंचायत के घनी आबादी वाले क्षेत्र में मगरमच्छ की लगातार शिकायतों के बाद वन विभाग ने तीन दिन पहले बार-बार तालाब से निकल रहे मगरमच्छ को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया था। मंगलवार सुबह मगरमच्छ पिंजरे में कैद हो गया। उसे भी सुरक्षित उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया है।
डीएफओ अपूर्व दीक्षित ने बताया कि बाढ़ के मौसम में जलस्तर बढ़ने के कारण मगरमच्छ भटककर ग्रामीण और शहरी आबादी वाले इलाकों तक पहुंच जाते हैं। उन्होंने लोगों से बाढ़ के पानी, जलमग्न रास्तों और नदी-नालों के किनारे जाने से बचने की अपील की है। मवेशियों व पालतू पशुओं को भी पानी के स्रोतों के पास न ले जाने की सलाह दी गई है। डीएफओ ने कहा कि मगरमच्छ दिखाई देने पर उसे छेड़ने या पकड़ने के बजाय तत्काल वन विभाग को सूचना दें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।