फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India spinner Shree Charani achieves career-best rating Deepti Sharma climbs to No. 2 in T20I rankings

महिला आईसीसी रैंकिंग: श्री चरणी ने करियर की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग हासिल की, दीप्ति शर्मा दूसरे स्थान पर पहुंचीं

Tue, 15 Sep 2026 04:01 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 15 Sep 2026 04:01 PM IST
सार

महिला एशिया कप का खिताब जीतने के बाद भारतीय गेंदबाजों को आईसीसी की जारी ताजा रैंकिंग में फायदा पहुंचा है। श्री चरणी गेंदबाजों में शीर्ष पर काबिज हैं, लेकिन उन्होंने करियर की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग अंक हासिल कर लिए हैं।

विज्ञापन
India spinner Shree Charani achieves career-best rating Deepti Sharma climbs to No. 2 in T20I rankings
श्री चरणी - फोटो : IANS

विस्तार

भारतीय स्पिनर श्री चरणी ने आईसीसी की जारी महिला टी20 रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर कब्जा बरकरार रखा है। इसके साथ ही उन्होंने करियर की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग अंक हासिल कर लिए हैं। वहीं, दीप्ति शर्मा चार स्थान के सुधार से दूसरे नंबर पर पहुंच गई हैं। चरणी ने महिला टी20 एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ दमदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 20 रन देकर चार विकेट झटके और भारत को खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई। इस प्रदर्शन के कारण वह पहली पारी करियर के सर्वश्रेष्ठ 804 रेटिंग अंक तक पहुंचने में सफल रहीं। 
विज्ञापन

मिताली राज के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा
यह आईसीसी रैंकिंग में किसी गेंदबाजी या बल्लेबाजी में किसी भारतीय की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग अंक हैं। उन्होंने इस मामले में पूर्व कप्तान मिताली राज को पीछे छोड़ा जिन्होंने 2011 में बल्लेबाजी रैंकिंग में 780 अंक हासिल किए थे। चरणी अब महिला टी20 गेंदबाज के तौर पर हासिल किए गए अब तक के सबसे ज्यादा रेटिंग अंक से बस दो अंक पीछे हैं। यह रिकॉर्ड नवंबर 2018 में ऑस्ट्रेलिया की मेगन शूट ने बनाया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

शेफाली को भी रैंकिंग में पहुंचा फायदा
एशिया कप में सर्वाधिक 14 विकेट लेने वाली दीप्ति शर्मा भी चार पायदान ऊपर दूसरे स्थान पर पहुंच गईं। तेज गेंदबाज नंदनी शर्मा ने 10 पायदान आगे 94वां स्थान, जबकि लेग स्पिनर प्रेमा रावत ने 50 पायदान की लंबी छलांग लगाते हुए 96वां स्थान हासिल किया। बल्लेबाजी रैंकिंग में शेफाली वर्मा सातवें से छठे स्थान पर पहुंच गई हैं। एशिया कप में शेफाली ने सबसे ज्यादा 236 रन बनाए, जिसमें सेमीफाइनल में 64 और फाइनल में बनाए गए 68 रन भी शामिल हैं। उनके कुल 741 रेटिंग अंक हो गए हैं। वह टीम की अपनी साथी स्मृति मंधाना से सिर्फ एक स्थान और चार रेटिंग अंक पीछे हैं। मंधाना 745 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर हैं। शेफाली ऑलराउंडरों की रैंकिंग में भी पांच पायदान ऊपर 15वें स्थान पर पहुंच गई हैं। उन्होंने अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ 221 रेटिंग अंक हासिल किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed