फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Arrival of Minister of State Nitin Agarwal today.

Bahraich News: राज्य मंत्री नितिन अग्रवाल का आगमन आज

Tue, 15 Sep 2026 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Tue, 15 Sep 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Arrival of Minister of State Nitin Agarwal today.
बहराइच। आबकारी एवं मद्य निषेध विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नितिन अग्रवाल मंगलवार को बहराइच आएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वह शाम चार बजे स्टेशन रोड स्थित हनुमानपुरी कॉलोनी में आनंद अग्रवाल के आवास पहुंचेंगे। वहां आनंद अग्रवाल के स्वर्गीय पिता को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद शाम 4:40 बजे इंदिरा कॉलोनी स्थित पूर्व मंत्री एवं सदर विधायक अनुपमा जायसवाल के आवास जाएंगे। राज्यमंत्री वहां कुछ समय रुकने के बाद शाम 5:10 बजे लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे। उनके आगमन को लेकर संबंधित अधिकारियों ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। यह जानकारी प्रभारी अधिकारी वीआईपी एवं नगर मजिस्ट्रेट की ओर से दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed