फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Number of viral fever patients rises at the medical college.

Bahraich News: मेडिकल कॉलेज में वायरल फीवर के मरीज बढ़े

Tue, 15 Sep 2026 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Tue, 15 Sep 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Number of viral fever patients rises at the medical college.
बहराइच। बदलते मौसम के कारण बुखार समेत जलजनित कई बीमारियों के मरीज बढ़ गए हैं। सोमवार को दोपहर 12:30 बजे तक मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में 1910 मरीजों का इलाज किया गया। बुखार के मरीजों की संख्या अधिक रही। परचा काउंटर, पैथोलॉजी व ओपीडी में काफी दबाव रहा। सुबह से ही लाइनें लगी रहीं। जल्द परचा बनवाने को लेकर कई बार नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन


पैथोलॉजी में भी जांच कराने वालों की लंबी कतार रही। मौसम परिवर्तन के कारण बुखार के मरीजों की जांच के लिए सबसे अधिक भीड़ दिखाई दी। मेडिसिन, ईएनटी, नेत्र, हड्डी रोग और चर्म रोग विभाग मरीजों से भरे रहे। चिकित्सकों के कक्ष के बाहर और बरामदों में मरीज अपनी बारी का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन


बाल रोग विभाग में 200 से अधिक मरीज पहुंचे। इनमें गंभीर हालत वाले कई बच्चों को चिकित्सकों ने भर्ती कर लिया। जनरल वार्ड में 30 और पीआईसीयू में 25 मरीजों का इलाज चल रहा है। इनमें बुखार, उल्टी-दस्त और त्वचा रोग के मरीज अधिक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



सीएमएस डॉ. एसके वर्मा ने बताया कि मौसम में बदलाव के कारण मरीजों की संख्या बढ़ी है। उन्होंने लोगों से खान-पान और स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतने की अपील की।




------
बरामदे में इंतजार करते रहे मरीज


शेखदहीर निवासी मनोज कुमार ने बताया कि वह दो घंटे से ओपीडी के बाहर बरामदे में बैठे हैं, लेकिन अभी तक नंबर नहीं आया। वहीं, दरगाह शरीफ क्षेत्र की महमूना ने बताया कि उन्हें भी दो घंटे से अधिक समय तक अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed