{"_id":"6a873fcd0c9068dfea0ddc4c","slug":"video-bharaica-bgashavara-mathara-napal-ma-kal-haga-jalbhashhakakavaugdhaya-ka-jatatha-rapaiidaha-pahaca-2026-08-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहराइच: बागेश्वरी मंदिर नेपाल में कल होगा जलाभिषेक,कांवड़ियों का जत्था रुपईडीहा पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहराइच: बागेश्वरी मंदिर नेपाल में कल होगा जलाभिषेक,कांवड़ियों का जत्था रुपईडीहा पहुंचा
नरेंद्र आर्य
Updated Thu, 20 Aug 2026 11:26 PM IST
Link Copied
श्री नव युवक कांवड़िया संघ, नानपारा के अध्यक्ष राधेश्याम ने बताया कि चतुर्थ जलाभिषेक महोत्सव के तहत गुरुवार को सैकड़ों की संख्या में कांवड़ियों का जत्था रुपईडीहा स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर पहुंचा। यहां कांवड़ियों के लिए रात्रि विश्राम एवं भोजन की व्यवस्था की गई। कांवड़िए शुक्रवार 21 अगस्त 2026 की सुबह नेपालगंज बांके नेपाल के बागेश्वरी मंदिर स्थित खड़ेश्वर महाराज शिव मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे।
कांवड़ियों के जत्थे में संघ के उपाध्यक्ष संदीप कुमार, उपाध्यक्ष संग्राम सिंह (टोनू), महामंत्री प्रमुख पटेल, मंत्री संतोष वर्मा एवं सक्रिय कार्यकर्ता छत्रपाल पटेल सहित बड़ी संख्या में शिवभक्त शामिल रहे।
कांवड़िया संघ की ओर से सभी शिवभक्तों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने एवं पुण्य लाभ प्राप्त करने की अपील की गई है। आयोजन का संदेश “कांवड़िया एकता जिंदाबाद” एवं “कांवड़िया एकता—हमारी पहचान, सेवा हमारा अभियान” रखा गया है।
कांवड़ियों के रुपईडीहा पहुंचने पर सेंट्रल बैंक चौराहे पर पुलिस कर्मियों द्वारा पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया गया। इस दौरान महिला आरक्षी मान्यता त्रिवेदी एवं रिया मौर्य, आरक्षी शुभेंद्र सिंह चौहान, शक्ति निषाद, विकास प्रजापति एवं अभिषेक राय, उपनिरीक्षक राहुल सरोज एवं आशुतोष कौशिक सहित पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
प्रभारी निरीक्षक रुपईडीहा हरेंद्र मिश्रा ने कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस बल को मुस्तैद रखा तथा सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद बनाए रखी। कांवड़ियों के आवागमन के दौरान यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखी गई।
श्री नव युवक कांवड़िया संघ, नानपारा के पदाधिकारियों में अध्यक्ष राधेश्याम, उपाध्यक्ष संदीप कुमार, उपाध्यक्ष संग्राम सिंह (टोनू), महामंत्री प्रमुख पटेल तथा मंत्री संतोष वर्मा शामिल हैं। संघ द्वारा नेपाल स्थित बागेश्वरी मंदिर के खड़ेश्वर महाराज शिव मंदिर में भगवान शिव के जलाभिषेक का आयोजन किया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।