{"_id":"6a87492c1181a21fbc024a0b","slug":"rising-sugar-prices-dampen-the-festive-sweetness-bahraich-news-c-98-1-slko1009-155453-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: चीनी के बढ़े दाम से त्योहार पर मिठास फीकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: चीनी के बढ़े दाम से त्योहार पर मिठास फीकी
विज्ञापन
बहराइच के केवानागंज में किराना की दुकान पर खरीदारी करतीं महिलाएं।
बहराइच। एक सप्ताह से चीनी के दामों में अचानक हुई बढ़ोतरी ने बाजार में हलचल बढ़ा दी है। बढ़े दामों का असर फुटकर दुकानदारों के साथ ही आम लोगों की जेब पर भी पड़ रहा है। शहर की दुकानों पर पैकेट वाली चीनी करीब 70 रुपये किलो और खुली चीनी 65 रुपये किलो तक बिक रही है। रक्षाबंधन से पहले हुई इस बढ़ोतरी से लोग परेशान हैं। वहीं मिठाई और घरों में बनने वाले पकवानों की लागत भी बढ़ गई है।
शहर के अकबरपुरा मोहल्ला निवासी संतोष कुमार ने बताया कि परिवार में मांगलिक कार्यक्रम है, जिसमें बड़ी मात्रा में चीनी की जरूरत होगी। अचानक दाम बढ़ने से घरेलू बजट बिगड़ गया है। उनका कहना है कि त्योहार और कार्यक्रमों के समय जरूरी सामान महंगा होने से आम परिवारों पर अतिरिक्त बोझ पड़ता है।
किराना दुकानदार गौरव गांधी और तौहीद ने बताया कि करीब एक सप्ताह पहले चीनी 50 से 55 रुपये किलो बिक रही थी। अब इसके दाम बढ़कर 65 से 70 रुपये किलो तक पहुंच गए हैं। दुकानदारों के मुताबिक थोक कारोबारियों से दाम बढ़ने की कोई स्पष्ट वजह नहीं बताई जा रही है। इससे खुदरा कारोबारियों के लिए भी ग्राहकों को जवाब देना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
रक्षाबंधन में अब करीब एक सप्ताह का समय बचा है। ऐसे में त्योहार पर घरों में बनने वाली मिठाइयों और पकवानों की लागत बढ़ने की आशंका है। मिठाई दुकानदारों पर भी बढ़े दाम का असर पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि चीनी जैसी रोजमर्रा की जरूरत की वस्तु के दाम अचानक बढ़ने से त्योहार का बजट प्रभावित हो रहा है। बाजार में खरीदार अब जरूरत के हिसाब से ही चीनी खरीद रहे हैं।