{"_id":"6a8748b1345ef870b901a134","slug":"waterlogging-on-galla-mandi-road-business-affected-shopkeepers-stage-protest-bahraich-news-c-98-1-slko1009-155431-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: गल्ला मंडी मार्ग पर जलभराव, कारोबार प्रभावित, दुकानदारों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: गल्ला मंडी मार्ग पर जलभराव, कारोबार प्रभावित, दुकानदारों का प्रदर्शन
विज्ञापन
जरवलरोड में तूफानी चौराहे से गल्ला मंडी जाने वाला मार्ग पर जलभराव के विरोध में प्रदर्शन करते व्
जरवलरोड। बारिश के बाद तूफानी चौराहे से गल्ला मंडी जाने वाला मार्ग एक बार फिर जलभराव की चपेट में आ गया है। सड़क के दोनों ओर दुकानों के सामने गंदा पानी भरने से लोगों का आवागमन मुश्किल हो गया है। इससे व्यापारियों की दुकानदारी भी प्रभावित हो रही है। इसके विरोध में बृहस्पतिवार को व्यापारियों ने प्रदर्शन किया।
स्थानीय लोगों के अनुसार, जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण हल्की बारिश के बाद ही सड़क पर पानी जमा हो जाता है। गंदा पानी दुकानों के साथ आसपास के घरों तक पहुंच जाता है। इससे लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। कई बार शिकायत के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है।
व्यापारियों का कहना है कि रक्षाबंधन का त्योहार नजदीक है, लेकिन जलभराव के कारण ग्राहक बाजार आने से कतरा रहे हैं। इससे कारोबार पर सीधा असर पड़ रहा है और दुकानदारों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। बंभौरा प्रधान/प्रशासक प्रतिनिधि मनोज कुमार राव ने बताया कि यह जरवलरोड बाजार का प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्र है। हर साल बरसात में जलभराव से व्यापारियों को नुकसान होता है। पिछले वर्ष नाला साफ कराया गया था, लेकिन दोबारा नाले पर अतिक्रमण होने से समस्या खड़ी हो गई है।