{"_id":"6a87478c89718368510ca6b6","slug":"construction-of-houses-in-bharatpur-has-reached-the-lintel-level-bahraich-news-c-98-1-slko1009-155439-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: भरतपुर में आवासों का निर्माण लिंटर स्तर तक पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: भरतपुर में आवासों का निर्माण लिंटर स्तर तक पहुंचा
विज्ञापन
भरतपुर स्मार्ट गांव के निर्माण कार्य का निरीक्षण करते प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह।
बहराइच/मिहींपुरवा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की घोषणा के अनुपालन में गांव भरथापुर के विस्थापित परिवारों के लिए ग्राम सेमरहना में विकसित किए जा रहे स्मार्ट गांव भरतपुर में विकास कार्य तेजी से चल रहे हैं। बृहस्पतिवार को प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने गांव का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति देखी और अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान सामने आया कि ग्राम्य विकास, लोक निर्माण विभाग, विद्युत, जल निगम, बाल विकास एवं पुष्टाहार तथा बेसिक शिक्षा समेत कई विभाग गांव में आवश्यक सुविधाएं विकसित करने में जुटे हैं। आवासीय भवनों का निर्माण लिंटर स्तर तक पूरा हो चुका है। विद्युत विभाग ने खंभे लगाने और लाइन बिछाने का काम पूरा कर गांव में बिजली आपूर्ति भी शुरू कर दी है।
लोक निर्माण विभाग की ओर से आंतरिक गलियों के पहले चरण का निर्माण कराया जा रहा है। मिट्टी भराई के बाद गिट्टी डालकर रोड रोलर से सड़क का समतलीकरण और मजबूती का काम किया जा रहा है। अन्य विभागों की ओर से भी गांव में मूलभूत सुविधाओं के विकास का काम तेजी से कराया जा रहा है।
विज्ञापन
प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्मार्ट गांव के सभी कार्य मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप गुणवत्ता और निर्धारित मानकों के साथ तय समय में पूरे किए जाएं। उन्होंने निर्माण कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरतने की हिदायत दी। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू सिंह, विधायक बलहा सरोज सोनकर, जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।