{"_id":"6a8d8f8650d32e53e802dc64","slug":"video-baghpat-womans-condition-worsens-after-delivery-family-alleges-cloth-left-inside-abdomen-2026-08-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"बागपत: डिलीवरी के बाद महिला की हालत बिगड़ी, पेट में कपड़ा छोड़ने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत: डिलीवरी के बाद महिला की हालत बिगड़ी, पेट में कपड़ा छोड़ने का आरोप
बागपत-मेरठ रोड स्थित एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन से डिलीवरी के बाद महिला की हालत बिगड़ गई। लोनी के पावी निवासी नाजिम का आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान उनकी पत्नी गुलिस्ता के पेट में नस कट गई और अंदर कपड़ा छूट गया, जिससे उन्हें दिल्ली रेफर करना पड़ा। डिलीवरी के दौरान बेटे का जन्म हुआ था।
परिजनों के अनुसार, दिल्ली के एक निजी अस्पताल में जांच के दौरान पेट में कपड़ा छूटे होने और नस कटने की बात सामने आई। मंगलवार को परिजनों ने बागपत के अस्पताल पहुंचकर चिकित्सक से विरोध जताया। चिकित्सक ने आरोपों से इनकार किया। सूचना पर पहुंची पुलिस के सामने चिकित्सक ने महिला के इलाज का पूरा खर्च उठाने की बात कही, जिसके बाद परिजन शांत हुए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।