फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   crime news

Baghpat News: साथ मरने की कसम खाकर प्रेमिका ने कीटनाशक निगला

Sun, 30 Aug 2026 01:37 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
crime news
रटौल। खट्टा प्रह्लादपुर के ईंट भट्ठे पर शुक्रवार रात प्रेमी-प्रेमिका ने एक साथ मरने की कसम खाई और प्रेमिका ने कीटनाशक निगल लिया। प्रेमिका की हालत खराब होती देखकर प्रेमी ने कीटनाशक को फेंक दिया और वहां से भाग गया। युवती ने परिजनों को पूरी घटना के बारे में बताया। इस पर परिजनों ने उसका जिला अस्पताल में उपचार कराया। चिकित्सकों ने उसे वहां से मेरठ मेडिकल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

मेरठ जिले के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि वह पिछले एक साल से परिवार के साथ ईंट भट्ठे पर रहकर ईंट निकासी का काम करता है। आरोप लगाया कि ईंट भट्ठे पर ही रहने वाले बड़ौत के एक गांव निवासी युवक ने उसकी नाबालिग बेटी को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। शुक्रवार को अपने परिवार के साथ काम पर गया हुआ था, तभी युवक कीटनाशक (चिचड़ी मारने की दवा) लेकर आ गया। युवक ने उसकी बेटी से कहा कि परिवार वाले उनके रिश्ते से नाराज हैं और शादी भी नहीं होने देंगे। ऐसे जीने से क्या फायदा, अब एक साथ जान दे देते हैं।
विज्ञापन

इसके बाद दोनों ने साथ में मरने की कसम भी खाई। बताया कि उसकी बेटी ने कीटनाशक निगल लिया, लेकिन युवक ने कीटनाशक फेंक दिया। उसकी बेटी की तबीयत बिगड़ने पर युवक वहां से भाग गया। वापस आने पर उसकी बेटी तड़पती हुई मिली। पूछताछ करने पर बेटी ने कीटनाशक निगलने की पूरी कहानी के बारे में बताया। इसके बाद अपनी बेटी को जिला अस्पताल लेकर पहुंचा तो चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद मेरठ मेडिकल रेफर कर दिया। बेटी की हालत में सुधार होने पर पुलिस से शिकायत करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले तुम पियो, बाद में मैं पी लूंगा
जिला अस्पताल में लाई गई प्रेमिका ने बताया कि शुक्रवार रात उसके प्रेमी ने कीटनाशक की शीशी देते हुए कहा कि पहले तुम पियो, बाद में मैं इसे पीकर जान दे दूंगा। प्रेमी के कहते ही उसने कीटनाशक निगल लिया लेकिन प्रेमी ने कीटनाशक की शीशी जमीन पर फेंक दी।


वर्जन-
युवती के जहरीला पदार्थ निगलने की सूचना अभी तक थाने में नहीं दी गई। पुलिसकर्मियों को भट्ठे पर भेजकर पूरे मामले की जानकारी कराई जाएगी। इस मामले में तहरीर मिलने पर जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
-रोहन चौरसिया, सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed