{"_id":"6a8fe3e482f46050cf0900c9","slug":"video-baghpat-jayant-chaudhary-inaugurates-new-library-at-gandhi-inter-college-in-khekra-2026-08-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"खेकड़ा के गांधी इंटर कॉलेज में जयंत चौधरी ने नवनिर्मित पुस्तकालय का किया उद्घाटन, बोले- विद्यार्थियों की सफलता में लाइब्रेरी की अहम भूमिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेकड़ा के गांधी इंटर कॉलेज में जयंत चौधरी ने नवनिर्मित पुस्तकालय का किया उद्घाटन, बोले- विद्यार्थियों की सफलता में लाइब्रेरी की अहम भूमिका
बागपत जनपद के खेकड़ा के गांधी इंटर कॉलेज में केंद्रीय राज्यमंत्री चौधरी जयंत सिंह ने नवनिर्मित पुस्तकालय का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के जीवन में पुस्तकालय का महत्वपूर्ण स्थान है। लाइब्रेरी में अध्ययन कर बच्चे ज्ञान बढ़ाने के साथ सफलता हासिल कर रहे हैं। सरकारी विद्यालयों में पुस्तकालय खुलना बड़ी उपलब्धि है, जिसका विद्यार्थियों को लाभ मिल रहा है।
जयंत चौधरी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्षी चीनी महंगी होने की बात तो कर रहे हैं, लेकिन किसानों के हितों की चर्चा नहीं कर रहे। उन्होंने कहा कि यदि कोई बिना नाम लिए टिप्पणी कर रहा है तो उस पर ध्यान नहीं देना चाहिए। उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं से भी इस मामले में शांति बनाए रखने की अपील की।
इस दौरान उन्होंने कॉलेज के विद्यार्थियों से संवाद किया और उन्हें मेहनत से पढ़ाई कर आगे बढ़ने तथा परिवार का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद कॉलेज परिसर में अपने दादा और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
कार्यक्रम में डीएम अस्मिता लाल, डॉ. संदीप शाह, अध्यक्ष नीलम धामा, इंजीनियर सुनील धामा, जिला अध्यक्ष सुभाष गुर्जर, अनुज धामा और डॉ. कुलदीप उज्ज्वल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।