फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: A couple vowed to die together; the woman swallowed pesticide, but the young man fled

बागपत: प्रेमी युगल ने खाई साथ मरने की कसम, प्रेमिका ने निगला कीटनाशक, उसकी हालत देखकर भाग गया युवक

Sun, 30 Aug 2026 01:18 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: Mohd Mustakim Updated Sun, 30 Aug 2026 01:18 PM IST
सार

मेरठ निवासी युवती अपने पिता के साथ बागपत के एक ईंट भट्ठे पर एक साल से रह रही है। यहां उसका एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग हो गया। परिजनों के राजी न होने पर युवक ने कहा कि दोनों साथ जी नहीं सकते, लेकिन साथ मरेंगे। युवती उसके झांसे में आ गई। 

विज्ञापन
Baghpat: A couple vowed to die together; the woman swallowed pesticide, but the young man fled
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खट्टा प्रह्लादपुर के ईंट भट्ठे पर प्रेमी-प्रेमिका ने एक साथ मरने की कसम खाई और प्रेमिका ने कीटनाशक निगल लिया। प्रेमिका की हालत खराब होती देखकर प्रेमी ने कीटनाशक को फेंक दिया और वहां से भाग गया। युवती ने परिजनों को पूरी घटना के बारे में बताया। इस पर परिजनों ने उसका जिला अस्पताल में उपचार कराया। चिकित्सकों ने उसे वहां से मेरठ मेडिकल रेफर कर दिया। रविवार तक इस मामले में तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस का कहना है कि तहरीर आने पर जांच की जाएगी। 
विज्ञापन

 

मेरठ जिले के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि वह पिछले एक साल से परिवार के साथ ईंट भट्ठे पर रहकर ईंट निकासी का काम करता है। आरोप लगाया कि ईंट भट्ठे पर ही रहने वाले बड़ौत के एक गांव निवासी युवक ने उसकी नाबालिग बेटी को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। शुक्रवार को अपने परिवार के साथ काम पर गया हुआ था, तभी युवक कीटनाशक लेकर आ गया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक ने उसकी बेटी से कहा कि परिवार वाले उनके रिश्ते से नाराज हैं और शादी भी नहीं होने देंगे। ऐसे जीने से क्या फायदा, अब एक साथ जान दे देते हैं। इसके बाद दोनों ने साथ में मरने की कसम भी खाई। बताया कि रात के समय उसकी बेटी ने कीटनाशक निगल लिया, लेकिन युवती की हालत देखकर युवक डर गया। उसने कीटनाशक फेंक दिया। 
 
विज्ञापन

युवती की तबीयत बिगड़ने पर युवक वहां से भाग गया। पिता के वापस आने पर उसकी बेटी तड़पती हुई मिली। पूछताछ करने पर बेटी ने कीटनाशक निगलने के बारे में बताया। इसके बाद अपनी बेटी को जिला अस्पताल लेकर पहुंचा तो चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद मेरठ मेडिकल रेफर कर दिया। बेटी की हालत में सुधार होने पर पुलिस से शिकायत करेगा।
 

पहले तुम पियो, फिर मैं पी लूंगा
जिला अस्पताल में लाई गई प्रेमिका ने बताया कि शुक्रवार रात उसके प्रेमी ने कीटनाशक की शीशी देते हुए कहा कि पहले तुम पियो, बाद में मैं इसे पीकर जान दे दूंगा। प्रेमी के कहते ही उसने कीटनाशक निगल लिया लेकिन प्रेमी ने कीटनाशक की शीशी जमीन पर फेंक दी।

ये बोले सीओ
युवती के जहरीला पदार्थ निगलने की सूचना अभी तक थाने में नहीं दी गई। पुलिसकर्मियों को भट्ठे पर भेजकर पूरे मामले की जानकारी कराई जाएगी। इस मामले में तहरीर मिलने पर जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
-रोहन चौरसिया, सीओ

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed