{"_id":"67601c1df5c43cc3e2083b1a","slug":"fasting-was-observed-in-support-of-the-farmers-protesting-at-khanauri-border-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-123409-2024-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: खनौरी बॉर्डर पर धरना दे रहे किसानों के समर्थन में रखा उपवास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: खनौरी बॉर्डर पर धरना दे रहे किसानों के समर्थन में रखा उपवास
-भड़ल गांव में किसानों ने धरना स्थल पर बैठक कर 21 दिसंबर को लखनऊ पहुंचने का आह्वान किया फोटो- नौ संवाद न्यूज एजेंसी दाहा। खनौरी बार्डर पर विभिन्न समस्याओं को लेकर धरने पर बैठे किसानों के समर्थन में भड़ल गांव में किसानों ने एक दिन का उपवास रखा। उन्होंने कहा कि 21 दिसंबर को किसान लखनऊ में होने वाली पंचायत में पहुंचेंगे। किसान अधिकार आंदोलन के संयोजक नरेंद्र राणा ने बताया कि किसानों को अपना हक लेेने के लिए आंदोलन करना पड़ रहा है। केंद्र व प्रदेश सरकार किसानों की समस्या पर ध्यान नहीं दे रही है। यदि किसानों की मांगें सरकार पूरी कर दे तो किसान क्यों धरना देंगे। उन्होंने कहा कि ग्रामीण भारत स्वाभिमान मंच के तत्वावधान में लखनऊ में 21 दिसंबर को होने वाली पंचायत में क्षेत्र से सैकड़ों की संख्या में किसान रवाना होंगे। इस मौके पर नरेंद्र राणा, वेद सिंह, साहब सिंह, प्रेमपाल, जोगेंद्र, पुष्पेंद्र, इंद्रपाल, अमरपाल, संजी, विकास मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।