{"_id":"6810e3d285712768f101730a","slug":"video-protest-against-karni-sena-in-azamgarh-samajwadi-party-takes-out-march-2025-04-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ में करणी सेना का विरोध, समाजवादी पार्टी ने निकाला मार्च, राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन पर हमले पर आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़ में करणी सेना का विरोध, समाजवादी पार्टी ने निकाला मार्च, राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन पर हमले पर आक्रोश
समाजवादी पार्टी ने योगी आदित्यनाथ सरकार पर दलितों और पिछड़ों के खिलाफ अत्याचार बढ़ने का गंभीर आरोप लगाया है। मंगलवार को सपा नेताओं ने आजमगढ़ में राज्यपाल को एक ज्ञापन सौंपकर राज्य की कानून व्यवस्था को पूरी तरह विफल करार दिया। यह कदम सपा के वरिष्ठ दलित चिंतक और राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन पर अलीगढ़ में करणी सेना द्वारा किए गए कथित हमले के विरोध में उठाया गया।
सपा ने ज्ञापन में कहा कि योगी सरकार के शासन में दलितों और पिछड़ों पर अत्याचार और जुल्म लगातार बढ़ रहे हैं। पार्टी ने आरोप लगाया कि करणी सेना द्वारा सांसद रामजीलाल सुमन और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं। इसके अलावा, दलित युवाओं को ''जय भीम'' का नारा लगाने पर सार्वजनिक रूप से अपमानित किया जा रहा है। उन्हें नंगा करके चौराहों पर घसीटा जा रहा है और बेरहमी से पीटा जा रहा है। सपा नेताओं ने दावा किया कि सरकार के संरक्षण में एक विशेष जाति के लोग आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं, जिससे प्रदेश में अपराध की घटनाएं बढ़ी हैं। ज्ञापन में मांग की गई कि मुख्यमंत्री को निर्देश दिए जाएं कि ऐसी घटनाओं में शामिल लोगों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।