{"_id":"6aaa1789205a18ff3602b91a","slug":"video-clash-between-two-groups-of-transgender-individuals-who-went-to-seek-blessings-in-azamgarh-2026-09-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ में बधाई मांगने गईं किन्नरों के दो गुटों में मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़ में बधाई मांगने गईं किन्नरों के दो गुटों में मारपीट
आजमगढ़ जनपद के मेंहनगर थाना क्षेत्र के हटवा गांव में बधाई मांगने गईं किन्नरों के साथ मारपीट का गंभीर आरोप सामने आया है। पीड़ित पक्ष ने जिलाधिकारी और एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और अपनी जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
किन्नरों ने बताया कि सोमवार की सुबह लगभग 11 बजे रूबी किन्नर, मैना किन्नर, मिष्ठी किन्नर, बहोगी किन्नर, पिंक्की किन्नर, मोना किन्नर, मोनिका किन्नर और निशा किन्नर बधाई मांगने के लिए हटवा गांव गई थीं। आरोप है कि वहां पहले से घात लगाए बैठे किन्नरों के दूसरे गुट ने कुछ युवकों के साथ मिलकर उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद नेहा किन्नर ने एक बाहरी युवक के साथ मिलकर उनके साथ मारपीट की। इस घटना में मैना किन्नर, मिष्ठी किन्नर और बहोगी किन्नर को चोटें आईं, जिनके सिर में टांके भी लगे हैं। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि घटना की शिकायत मेंहनगर थाने में की गई, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने यह भी बताया कि करीब एक वर्ष पूर्व, 20 दिसंबर 2025 को मऊ जनपद में भी संगीता किन्नर के ग्रुप के लोगों ने उनके साथ मारपीट की थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।