{"_id":"6a99636ca3e489e654060ede","slug":"video-video-sathagathha-parasathataya-ma-kashara-ka-fatha-sa-ltakata-mal-shava-hataya-ka-karanae-ka-pata-naha-2026-09-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी का फंदे से लटकता मिला शव, हत्या के कारणों का पता नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी का फंदे से लटकता मिला शव, हत्या के कारणों का पता नहीं
अयोध्या के रुदौली कोतवाली क्षेत्र में घर के अंदर 18 वर्षीय किशोरी का शव फंदे से लटकता मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किशोरी ने आत्महत्या क्यों की इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
घटना बुधवार देर रात कोतवाली रुदौली की शुजागंज पुलिस चौकी क्षेत्र के मुश्काबाद गांव में हुई। गांव निवासी सतनाम की 18 वर्षीय बेटी रूपरानी का शव घर के अंदर फंदे से लटकता मिला। घटना की जानकारी होने पर परिजनों ने शोर मचाया। आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए।
सूचना मिलते ही शुजागंज चौकी प्रभारी अभिषेक सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घटना की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली प्रभारी संजय मौर्य ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मौके की जांच-पड़ताल के बाद शव को फंदे से नीचे उतरवाया। पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।
घटना की जानकारी रुदौली विधायक रामचंद्र यादव को भी दी गई। विधायक ने कोतवाली प्रभारी से फोन पर वार्ता कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से बात कर उन्हें ढांढस बंधाया और हरसंभव मदद का भरोसा दिया।शुजागंज चौकी प्रभारी अभिषेक सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। किशोरी ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया, इसका कारण अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु के कारणों की स्थिति और स्पष्ट होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।