फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   monitoring of boundary wall construction intensified

Ayodhya News: दिल्ली से पहुंची टीम टीम, बाउंड्रीवॉल निर्माण की निगरानी तेज

Tue, 15 Sep 2026 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Tue, 15 Sep 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
monitoring of boundary wall construction intensified
निर्माण समिति की बैठक में शामिल नृपेंद्र मिश्र व अन्य।
अयोध्या। राम मंदिर परिसर की सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए बनाई जा रही बाउंड्रीवॉल के निर्माण की निगरानी अब केंद्रीय स्तर पर भी तेज हो गई है। राम मंदिर निर्माण समिति की सोमवार को हुई दूसरे दिन की बैठक में दिल्ली स्थित इंडिया इंजीनियर्स लिमिटेड (ईआईएल) के केंद्रीय मुख्यालय के अधिकारी पहुंचे। ईआईएल राम मंदिर परिसर की सुरक्षा दीवार का निर्माण करा रही है। बैठक में दीवार के निर्माण की प्रगति के साथ सुरक्षा उपकरणों की स्थापना को लेकर भी समीक्षा की गई।
विज्ञापन

राम मंदिर परिसर के चारों ओर करीब 3400 मीटर लंबी और 16 फीट ऊंची बाउंड्रीवॉल बनाई जा रही है। सुरक्षा के लिहाज से महत्वपूर्ण इस दीवार को आधुनिक सुरक्षा उपकरणों से लैस किया जाएगा। निर्माण समिति की बैठक में अधिकारियों ने बताया कि जहां-जहां दीवार का निर्माण पूरा हो रहा है, वहां सुरक्षा उपकरण लगाने का काम भी समानांतर रूप से आगे बढ़ाया जा रहा है। अब तक बाउंड्रीवॉल का करीब 50 फीसदी निर्माण हो चुका है। निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने काम की गति और बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। दीवार का निर्माण मार्च 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। ईआईएल के केंद्रीय अधिकारियों के पहुंचने को निर्माण की निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था को समयबद्ध तरीके से पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
विज्ञापन

बैठक में यूपीआरएनएन के इंजीनियरों ने भी मंदिर परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी दी। ऑडिटोरियम और ट्रस्ट कार्यालय के निर्माण की स्थिति की समीक्षा की गई। बैठक में राम मंदिर के मुख्य अभियंता जगदीश आफले समेत विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं के इंजीनियर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को होगी संग्रहालय की समीक्षा
निर्माण समिति की बैठक के अगले चरण में मंगलवार को रामकथा संग्रहालय के निर्माण कार्यों की समीक्षा होगी। निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र संग्रहालय से जुड़े कार्यों की प्रगति देखेंगे। इस बैठक में राम मंदिर के नवनियुक्त सीईओ एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) जितेंद्र मिश्र के भी शामिल होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed