{"_id":"6b0180fa2d19929f9201529f","slug":"video-video-iivaema-para-dama-vata-dalkara-vavapata-sa-kara-sakaga-mata-ka-satayapana-2026-11-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: ईवीएम पर डेमो वोट डालकर वीवीपैट से कर सकेंगे मत का सत्यापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: ईवीएम पर डेमो वोट डालकर वीवीपैट से कर सकेंगे मत का सत्यापन
रुदौली विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के तहत मतदाताओं को ईवीएम और वीवीपैट की कार्यप्रणाली से परिचित कराने के लिए रुदौली तहसील में जागरूकता एवं प्रशिक्षण केंद्र शुरू किया गया है। यहां मतदाता स्वयं ईवीएम पर डेमो वोट डालकर वीवीपैट की पर्ची के माध्यम से अपने मत का सत्यापन कर सकेंगे।
एसडीएम विनोद कुमार गुप्ता ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देश पर ईवीएम को लेकर मतदाताओं के बीच फैली भ्रांतियों को दूर करने और मतदान प्रक्रिया के प्रति विश्वास बढ़ाने के उद्देश्य से यह पहल की गई है। डेमो मतदान के दौरान वीवीपैट की स्क्रीन पर कुछ सेकंड के लिए पर्ची दिखाई देती है। इसमें चुने गए प्रत्याशी का क्रमांक, नाम और चुनाव चिह्न अंकित रहता है। इससे मतदाता स्वयं देख सकेंगे कि उन्होंने जिस प्रत्याशी को वोट दिया है, पर्ची पर उसी का विवरण प्रदर्शित हो रहा है।
उन्होंने बताया कि तहसील में स्थापित जागरूकता केंद्र पर प्रतिदिन सुबह 10 से शाम पांच बजे तक कोई भी व्यक्ति डमी बैलेट पेपर के माध्यम से डेमो मतदान कर सकता है। केंद्र पर मास्टर ट्रेनर और निर्वाचन कार्यालय के कर्मचारी ईवीएम संचालन एवं वीवीपैट की कार्यप्रणाली की जानकारी देंगे। प्रदर्शन समाप्त होने के बाद मशीनों को बंद कर तहसील परिसर स्थित स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखा जाएगा। अगले दिन सुबह फिर इन्हें मतदाताओं के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। निर्वाचन आयोग के निर्देश तक यह कार्यक्रम जारी रहेगा।
एसडीएम ने युवाओं से आह्वान किया कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। सभी युवा आगामी विधानसभा चुनाव में अपने मताधिकार का निर्भीक होकर प्रयोग करें और अपने परिवार तथा आसपास के लोगों को भी मतदान के प्रति जागरूक करें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।