{"_id":"6b02c6a89537e4e1f4096d0a","slug":"video-video-blra-ka-takakara-sa-pachha-khasaka-gasa-vahana-capata-ma-aakara-bjaraga-ka-mata-2026-11-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: बोलेरो की टक्कर से पीछे खिसका गैस वाहन, चपेट में आकर बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: बोलेरो की टक्कर से पीछे खिसका गैस वाहन, चपेट में आकर बुजुर्ग की मौत
अयोध्या के मिल्कीपुर में पटखौली चौराहे पर रविवार सुबह गैस सिलेंडर उतार रहे वाहन में तेज रफ्तार बोलेरो कैंपर ने सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गैस एजेंसी का वाहन करीब 25 फीट पीछे खिसक गया। इसकी चपेट में आकर पास खड़े 70 वर्षीय बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार रविवार सुबह करीब 10 बजे पटखौली चौराहे पर हाईवे की पूर्वी लेन पर मिष्ठी इंडेन गैस एजेंसी का वाहन सिलेंडर उतार रहा था। इसी दौरान अयोध्या की ओर से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो कैंपर ने उसमें टक्कर मार दी। वाहन पीछे खिसकने से पास खड़े भगवानदीन (70) निवासी पटखौली करमडांडा उसकी चपेट में आ गए। हादसे में गैस एजेंसी के चालक और कर्मचारी बाल-बाल बच गए, जबकि पास खड़ी स्कूटी क्षतिग्रस्त हो गई।
पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक इनायतनगर राजेश सिंह ने बताया कि मृतक के पुत्र की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।