{"_id":"685013dcfbde92cb6600c998","slug":"video-video-ayodhya-sathara-aakara-l-raha-ha-shararama-janamabhama-ka-parakata-2025-06-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: Ayodhya: सुंदर आकार ले रहा है श्रीराम जन्मभूमि का परकोटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: Ayodhya: सुंदर आकार ले रहा है श्रीराम जन्मभूमि का परकोटा
राम दरबार और अन्य देवी देवताओं के नवनिर्मित मंदिरों में प्राण प्रतिष्ठा के बाद अब श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट मंदिर के परकोटे के निर्माण को गति देने में जुटा हुआ है। ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय और राम मंदिर भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र के साथ ही कार्यदायी संस्था लगातार इस ओर ध्यान दे रही है कि नवंबर- दिसंबर तक संपूर्ण जन्मभूमि परिसर भक्तों के लिए खोल दिया जाए।
श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के चारों ओर परकोटा (प्राचीर) का नवीनतम दृश्य काफी मनमोहक है। इसकी चौड़ाई 14 फीट है। यह परकोटा आयताकार है। इसकी लंबाई 732 मीटर होगी। मंदिर में उपयोग किए गए पिंक सैंड स्टोन की ही तरह परकोटे सहित अन्य मंदिरों में भी इसी रंग के पत्थरों पर सुंदर नक्काशी कर लगाया गया है। सुंदर कलाकृतियों से परिपूर्ण भक्तों के आकर्षण का केंद्र बनने जा रहे इस चौदह फीट के परकोटे में भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़ी लीलाओं के भी दर्शन होंगे, जो वर्तमान और आने वाली पीढियों के लिए सुखद संदेश देंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।