फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Student, along with accomplices, robbed a bullion trader for 50,000.

Ayodhya News: 50 हजार के लिए छात्र ने साथियों संग की की थी सराफा व्यापारी से लूट

Tue, 29 Sep 2026 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Tue, 29 Sep 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Student, along with accomplices, robbed a bullion trader for 50,000.
बछरावां थाना क्षेत्र में सर्राफा व्यवसायी के साथ हुई लूट की घटना के पकड़े गए आरोपी। 
रायबरेली। सराफा व्यवसायी ऋषि कुमार सोनी से हुई लूट का पुलिस ने सोमवार को खुलासा कर दिया। ऑपरेशन थियेटर टेक्नोलॉजी (बीएससी ओटी) के छात्र सौरभ शर्मा समेत छह बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक पढ़ाई और अन्य खर्च के लिए 50 हजार रुपये की जरूरत होने पर सौरभ ने साथियों के साथ लूट की योजना बनाई थी। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटे गए जेवरात, घटना में प्रयुक्त कार और डंडा बरामद किया है। सभी आरोपी अंतरजनपदीय लूट गिरोह के सदस्य बताए गए हैं।
विज्ञापन

बछरावां कस्बा निवासी सराफा व्यवसायी ऋषि कुमार सोनी की शिवगढ़ थाना क्षेत्र के असहन जगतपुर में शिव ज्वेलर्स नाम से दुकान है। शनिवार शाम दुकान बंद कर बाइक से घर लौटते समय तिलेंडा स्थित गेस्ट हाउस के पास कार सवार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया था। लोहे की रॉड से सिर पर हमला कर घायल करने के बाद बदमाश बैग लेकर फरार हो गए थे। बैग में करीब पांच लाख रुपये कीमत के जेवरात थे। एसपी रवि कुमार ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर बछरावां पुलिस और एसओजी को खुलासे के लिए लगाया गया था।
विज्ञापन

पुलिस ने सोमवार सुबह बछरावां क्षेत्र में जिलेदार गेस्ट हाउस से करीब 100 मीटर आगे शिवगढ़ रोड से लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र की पीएम आवास विकास कॉलोनी निवासी सौरभ शर्मा, अभय रस्तोगी उर्फ हर्ष रस्तोगी, ओम सिंह, कृष्ण कुमार यादव, धनावर निवासी आयुष कुमार गौड़ उर्फ अंशुमान और राजनायक यादव को गिरफ्तार किया। सौरभ मूलरूप से बछरावां के गुलाबखेड़ा मजरे थुलेंडी, आयुष बलिया के सिकंदरपुर क्षेत्र के माल्दह चट्टी और कृष्ण कुमार यादव सुल्तानपुर के करौंदीकला क्षेत्र के हाजीपुर बरुवार गांव के रहने वाले हैं। सभी काफी समय से लखनऊ में रह रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी के अनुसार सर्विलांस की मदद से घटनास्थल पर सक्रिय मोबाइल नंबरों के आधार पर बदमाशों तक पुलिस पहुंची। पूछताछ में सौरभ ने बताया कि वह लखनऊ में रहकर बीएससी ओटी का कोर्स कर रहा है। खर्च चलाने के लिए वह कार को ओला के माध्यम से टैक्सी और किराये पर चलाता था। पढ़ाई व अन्य खर्च के लिए उसे करीब 50 हजार रुपये की जरूरत थी। इसी के चलते साथियों के साथ लूट की योजना बनाई। आरोपियों के कब्जे से 650 ग्राम सफेद धातु, 11 ग्राम पीली धातु और घटना में प्रयुक्त डंडा बरामद हुआ। कार सीज कर दी गई है।

गूगल मैप से दुकान तलाशकर की रेकी, फिर लूट
पुलिस के मुताबिक सौरभ ने गूगल मैप से बछरावां और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में सराफा दुकानों की तलाश की थी। 23 सितंबर को उसे असहन जगतपुर स्थित शिव ज्वेलर्स की दुकान दिखाई दी। इसके बाद रेकी कर 26 सितंबर को मौका देखकर वारदात की। घटना के दिन सभी आरोपी लखनऊ से कार से गांव के रास्ते दुकान पहुंचे थे। शाम करीब छह बजे ऋषि कुमार के दुकान बंद कर घर लौटते समय तिलेंडा के पास उन्हें रोककर रॉड से हमला किया और बैग लेकर फरार हो गए। पुलिस ने सर्विलांस की मदद से जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

बछरावां थाना क्षेत्र में सर्राफा व्यवसायी के साथ हुई लूट की घटना के पकड़े गए आरोपी। 

बछरावां थाना क्षेत्र में सर्राफा व्यवसायी के साथ हुई लूट की घटना के पकड़े गए आरोपी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed