फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Congress protests against the Election Commission, burns effigyCongress protests against the Election Commission, burns effigy

Ayodhya News: चुनाव आयोग के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, पुतला फूंका

Tue, 29 Sep 2026 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Tue, 29 Sep 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Congress protests against the Election Commission, burns effigyCongress protests against the Election Commission, burns effigy
10- प्रदर्शन के दौरान कलेक्ट्रेट की ओर कूच करते कांग्रेस कार्यकर्ता- संगठन
अयोध्या। चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के विरोध में सोमवार को जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कमला नेहरू भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय से कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट के लिए विरोध मार्च निकाला। प्रदर्शन से पहले कांग्रेसियों ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका और उन्हें पद से हटाने व गिरफ्तार करने की मांग की।
विज्ञापन


जिला अध्यक्ष चेतनारायण सिंह और महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम के नेतृत्व में निकले मार्च में कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए आगे बढ़े। उनके हाथों में विभिन्न मांगों से संबंधित पोस्टर और प्लेकार्ड थे। जिला अस्पताल के सामने पुलिस ने सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ सिटी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं को रोक दिया। इससे नाराज कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर ही धरने पर बैठ गए और नारेबाजी करते हुए अपनी मांगें दोहराईं।
विज्ञापन


जिला अध्यक्ष चेतनारायण सिंह ने कहा कि मतदाता सूची और चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं निष्पक्षता लोकतंत्र की मूल आवश्यकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि वोट चोरी लोकतंत्र के लिए गंभीर अपराध है। कांग्रेस अन्याय के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखेगी। महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम ने कहा कि एसआईआर और निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त की नियुक्ति की प्रक्रिया पर सवाल उठाए। जिला प्रवक्ता शीतला पाठक ने ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने, उनकी गिरफ्तारी तथा उनके कार्यकाल में लिए गए निर्णयों और मतदाता सूची में हुए बदलावों की स्वतंत्र समीक्षा की मांग की।


प्रदर्शन में पूर्व जिलाध्यक्ष रामदास वर्मा, रामअवध पाशी, अशोक कुमार सिंह, अनिल तिवारी, अनिल सिंह, उग्रसेन मिश्रा, रामकिशोर वर्मा, दिलीप गौर, राजेंद्र कुमार, रविंद्र कुमार, रमाशंकर तिवारी, राज प्रताप, आदिल कुरैशी, रहबर, विजय गुप्ता, फ्लावर नकवी सहित अन्य की मौजूदगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed