{"_id":"6ad09c5b4a8ea3c4990a8c04","slug":"video-video-ayathhaya-ma-ha-tayara-haga-ramall-ka-vasatara-thall-para-narabharata-khatama-karana-ka-tayara-2026-10-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: अयोध्या में ही तैयार होंगे रामलला के वस्त्र, दिल्ली पर निर्भरता खत्म करने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: अयोध्या में ही तैयार होंगे रामलला के वस्त्र, दिल्ली पर निर्भरता खत्म करने की तैयारी
रामलला के वस्त्रों की सिलाई के लिए अब दिल्ली पर निर्भरता खत्म करने की तैयारी है। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने रामलला के वस्त्र अयोध्या में ही तैयार कराने का निर्णय लिया है। इसके लिए सूरत से मखमल, रेशम समेत अन्य कपड़ों की खेप मंगाई जा रही है। ट्रस्ट की अनुमति के बाद कपड़ों का ऑर्डर भी दिया जा चुका है। खेप पहुंचने के बाद स्थानीय स्तर पर सप्ताह के सातों दिन के लिए अलग-अलग रंगों के वस्त्र तैयार किए जाएंगे।
वस्त्रों की सिलाई की जिम्मेदारी पहाड़ी टेलर्स को देने पर बात हो चुकी है। ये पहले भी रामलला के वस्त्र तैयार करते रहे हैं। नई व्यवस्था को इसी नवरात्र के अंत तक शुरू करने की तैयारी है। हालांकि, तारीख अभी तय नहीं हुई है।
प्राण प्रतिष्ठा के बाद रामलला के वस्त्र दिल्ली में तैयार होते थे। प्रसिद्ध डिजाइनर मनीष त्रिपाठी इन्हें तैयार करते थे और इसके बाद वस्त्र अयोध्या पहुंचाए जाते थे। राम मंदिर ट्रस्ट में बदलाव के बाद अब इस व्यवस्था को बंद कर दिया गया। अब ट्रस्ट के पदाधिकारियों और राम मंदिर की धार्मिक समिति ने अयोध्या में ही रामलला के वस्त्रों की सिलाई कराने का निर्णय लिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।