{"_id":"6ad0c730b0ab21bf6707aec3","slug":"video-video-sakalpa-sata-shavara-ma-70-aavasa-lbharathaya-ka-paramanaepatara-120-ka-jab-karada-vatarata-2026-10-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: संकल्प सेतु शिविर में 70 आवास लाभार्थियों को प्रमाणपत्र, 120 को जॉब कार्ड वितरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: संकल्प सेतु शिविर में 70 आवास लाभार्थियों को प्रमाणपत्र, 120 को जॉब कार्ड वितरित
अयोध्या में सेवा संकल्प अभियान के तहत रुदौली और मवई ब्लॉक परिसर में आयोजित सात दिवसीय संकल्प सेतु शिविर का बृहस्पतिवार को समापन हुआ। इस दौरान विधायक रामचंद्र यादव ने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजना के 70 लाभार्थियों को स्वीकृति प्रमाणपत्र, स्वच्छ भारत मिशन के तहत 140 शौचालयों के स्वीकृति प्रमाणपत्र और बीबीजी राम जी योजना के तहत 120 जॉब कार्ड वितरित किए।
विधायक रामचंद्र यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर से गरीबों, किसानों, महिलाओं और जरूरतमंदों के कल्याण के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन योजनाओं का उद्देश्य पात्र लोगों को आवास, स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार और अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराना है। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से सरकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाई जा रही है, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति लाभ से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि यह अभियान 17 सितंबर से शुरू होकर 17 अक्टूबर तक चलेगा।
शिविर में विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर लोगों को योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और मिलने वाले लाभ की जानकारी दी। मुख्यमंत्री लघु सिंचाई योजना के बारे में 170 लाभार्थियों को जागरूक किया गया। स्वास्थ्य विभाग के शिविर में 250 लोगों को दवाएं वितरित की गईं। खाद्य एवं रसद विभाग ने 250 लाभार्थियों को गैस सुरक्षा, नए कनेक्शन और बुकिंग की जानकारी दी। शिक्षा विभाग ने सरकारी विद्यालयों में संचालित योजनाओं का लाभ बच्चों तक पहुंचाने के लिए जागरूक किया। विद्युत विभाग ने नए कनेक्शन और मीटर ठीक कराने की प्रक्रिया बताई।
बाल विकास विभाग की ओर से दो गर्भवती महिलाओं की गोद भराई और दो बच्चों का अन्नप्राशन कराया गया। समाज कल्याण विभाग ने ऑनलाइन आवेदनों का सत्यापन कर उन्हें स्वीकृति दिलाने की प्रक्रिया पूरी की।
इस दौरान खंड विकास अधिकारी अखिलेश गुप्ता, तहसीलदार विजय गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष सुमन पासवान, जिला मंत्री तेज तिवारी, गन्ना समिति अध्यक्ष निर्मल शर्मा, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष आशीष शर्मा और रामराज लोधी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।