{"_id":"6ad0c722bddbc4079b09dd4c","slug":"video-video-paca-thasha-ka-ramallo-ka-thapatasava-ma-haga-macana-2026-10-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: पांच देशों की रामलीलाओं का दीपोत्सव में होगा मंचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: पांच देशों की रामलीलाओं का दीपोत्सव में होगा मंचन
रामनगरी के दीपोत्सव में इस बार अंतरराष्ट्रीय रामलीला की छटा देखने को मिल सकती है। संस्कृति विभाग ने भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (आईसीसीआर) को पत्र लिखकर विदेशों में मंचित होने वाली रामलीलाओं को अयोध्या आमंत्रित करने का अनुरोध किया है।
इसके बाद आईसीसीआर ने कई देशों को पत्र लिखकर रामलीला मंडलियों की सहभागिता के संबंध में संपर्क साधा है। पांच देशों की रामलीला मंडलियों को अयोध्या बुलाने की तैयारी है। पिछली बार रूस, इंडोने शिया, थाईलैंड, श्रीलंका व नेपाल के कलाकारों ने रामलीला का मंचन किया था।
जिन देशों से संपर्क किए जाने की जानकारी है, उनमें अमेरिका, त्रिनिदाद एवं टोबैगो, रूस, थाईलैंड, इंडोनेशिया, नेपाल और श्रीलंका शामिल हैं। इन देशों में रामकथा की परंपराओं और मंचन शैलियों के जरिये भगवान राम के आदर्शों को प्रस्तुत किया जाता है।
जिन देशों के नाम पर सहमति बनने की उम्मीद है उनमें त्रिनिदाद एवं टोबैगो, रूस, थाईलैंड, इंडोनेशिया और श्रीलंका शामिल हैं। पांच देशों के करीब 100 कलाकार दीपोत्सव में रामकथा का मंचन करने पहुंचेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।