{"_id":"6afc5e82b2d69f997b0faac7","slug":"video-video-ashhatayama-sava-ka-tasara-thana-sharakashhanae-ka-nataya-llo-ka-haaa-rasaparanae-varanaena-2026-11-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: अष्टयाम सेवा के तीसरे दिन श्रीकृष्ण की नित्य लीलाओं का हुआ रसपूर्ण वर्णन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: अष्टयाम सेवा के तीसरे दिन श्रीकृष्ण की नित्य लीलाओं का हुआ रसपूर्ण वर्णन
श्रीधाम अयोध्या स्थित बड़ा भक्तमाल मंदिर में आयोजित अष्टयाम सेवा महोत्सव के तीसरे दिन प्रवचन में संतों ने भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं और रसिक भक्ति परंपरा की महिमा का वर्णन किया। प्रवचन के दौरान महंत मिथिलेशनंदिनी शरण ने कहा कि अष्टयाम सेवा केवल पूजा-अर्चना का विधान नहीं, बल्कि भगवान की नित्य लीलाओं से जुड़ने और उनके प्रति अनन्य प्रेम प्रकट करने का माध्यम है।
उन्होंने कहा कि रसिक परंपरा में भगवान की सेवा को आठ प्रहरों में विभाजित कर उनकी अलग-अलग लीलाओं का स्मरण किया जाता है। भक्त का भाव ऐसा होना चाहिए कि उसका मन हर समय भगवान की सेवा और स्मरण में रमा रहे। भगवान के प्रति निष्काम प्रेम और समर्पण ही भक्ति का वास्तविक स्वरूप है।
उन्होंने कहा कि भगवान की लीलाओं का श्रवण करने से मन में भक्ति भाव जागृत होता है और जीवन में आध्यात्मिक शांति का अनुभव होता है। इस दौरान संत-महंतों और श्रद्धालुओं ने प्रवचन का श्रवण किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।