Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Stop abandoning cows on the streets after milking them

दूध लेने के बाद गायों को सड़क पर छोड़ना बंद करें, यह घोर पाप : पंकज

Wed, 18 Nov 2026 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Wed, 18 Nov 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Stop abandoning cows on the streets after milking them
अयोध्या। दूध लेने के बाद गायों को सड़कों पर छोड़ देना गो-पालन नहीं, बल्कि घोर पाप है। हिंदू समाज को इस प्रवृत्ति को बंद करने का संकल्प लेना चाहिए। यह बात विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मंत्री राजेंद्र सिंह पंकज ने मंगलवार को कारसेवकपुरम स्थित श्रीराम गौशाला समिति की ओर से आयोजित गोपाष्टमी समारोह में कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हिंदू समाज गाय को माता मानता है और गो-सेवा के प्रति श्रद्धा भी रखता है, लेकिन विडंबना है कि एक बड़ा वर्ग गाय का दूध लेने के बाद उसे सड़कों पर छोड़ देता है। गोपाष्टमी पर सभी को ऐसा नहीं करने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने साधु-संतों से अपने प्रवचनों के माध्यम से इस संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आग्रह किया। इससे पहले श्रीराम वेद विद्यालय के प्रधानाचार्य इंद्रदेव मिश्र, पुष्पदीप शुक्ला, गोपाल पांडेय और बटुकों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गौरी-गणेश स्थापना, कलश पूजन और गो-पूजन कराया। गो-सेवकों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर गोशाला उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद लल्लू सिंह, पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, प्रबंधक पुरुषोत्तम नारायण सिंह, सह प्रबंधक विजय सिंह बंटी, कोषाध्यक्ष अजय रस्तोगी, उमेश पोरवाल सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोवंश की रक्षा के लिए हुआ भगवान राम और कृष्ण का अवतरण : दास
मणिरामदास छावनी के उत्तराधिकारी महंत कमलनयन दास ने मंगलवार को गोपाष्टमी पर आयोजित गो-पूजन समारोह में कहा कि गोवंश की रक्षा के लिए ही धरती पर भगवान श्रीराम और भगवान श्रीकृष्ण का अवतरण हुआ। विश्व हिंदू परिषद के नेता शरद शर्मा ने गो-संरक्षण और संवर्धन के लिए भाजपा व उसके सहयोगियों की राज्य सरकारों की सराहना करते हुए केंद्र सरकार से गाय को राष्ट्रीय प्राणी घोषित करने और गोहत्या के विरुद्ध प्रभावी कानून बनाने की मांग की। यहां पुनीत रामदास, संत जानकीदास, राजकुमार दास, रामजी शास्त्री, रामरक्षा दास सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed