{"_id":"6afca3368c35233d0a0ce934","slug":"person-convicted-of-possessing-a-narcotic-substance-sentenced-to-three-months-in-jail-ayodhya-news-c-97-1-ayo1005-163271-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: नशीला पदार्थ रखने के दोषी को तीन माह की जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: नशीला पदार्थ रखने के दोषी को तीन माह की जेल
Wed, 18 Nov 2026 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Wed, 18 Nov 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
अयोध्या। नशीला पदार्थ रखने के मामले में दोषी पाए गए अभियुक्त अतुल कुमार को तीन माह के कठोर कारावास व दो हजार रुपये जुर्माना की सजा से दंडित किया गया है। यह फैसला विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस एक्ट प्रदीप कुमार सिंह ने मंगलवार को सुनाया है।
अभियोजन के अनुसार थाना कोतवाली बीकापुर में तैनात उप निरीक्षक जय किशोर अवस्थी ने 27 दिसंबर 2022 को नंदरौली मोड़ के पास से खजुरहट निवासी सांगा व वीरेंद्र और कोटवा निवासी अतुल कुमार को गिरफ्तार किया। उनके पास से अवैध नशीला पदार्थ बरामद हुआ था।
न्यायालय में सुनवाई के दौरान आरोपी अतुल कुमार ने जुर्म स्वीकार करने का प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया। न्यायाधीश ने पत्रावली पर मौजूद तथ्यों के आधार पर आरोपी को दोषी पाते हुए सजा सुनाई। अदालत ने जुर्माना अदा न कर पाने की दशा में दोषी को 15 दिन के अतिरिक्त कारावास को भुगतने का आदेश पारित किया है। संवाद