{"_id":"688251d97f452e5450069224","slug":"video-ayathhaya-pahaca-karayaii-mahamana-rana-ha-paraka-ma-oura-majabta-haii-thana-thasha-ka-bca-rashata-ka-dara-2025-07-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या पहुंचे कोरियाई मेहमान, 'रानी हो पार्क' में और मजबूत हुई दोनों देशों के बीच रिश्तों की डोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या पहुंचे कोरियाई मेहमान, 'रानी हो पार्क' में और मजबूत हुई दोनों देशों के बीच रिश्तों की डोर
भारत और कोरिया के रिश्तों का मजबूत स्तंभ रामनगरी अयोध्या का 'रानी हो पार्क' एक बार फिर गुलजार हो गया। कोरिया की महारानी की याद में बनाया गया रानी हो पार्क अयोध्या से कोरिया के गहरे रिश्तों को दर्शाता है। बृहस्पतिवार को कोरियाई मेहमानों का सात सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल अयोध्या पहुंचा। इस दौरान मेहमानों ने पार्क का निरीक्षण किया।
कोरिया दूतावास के डिप्टी एम्बेसडर वनहो शिन ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह मेरा पहला अयोध्या दौरा है। यह पार्क भारत और कोरिया के महत्वपूर्ण संबंध का एक सिंबल है। अयोध्या की राजकुमारी क्वीन हो बहुत पहले कोरिया आई थीं और हमारे राजकुमार से उन्होंने विवाह किया था। भारत और कोरिया के गहरे संबंध शुरू करने की प्रमुख वजह यही थी।
डिप्टी एंबेसडर ने कहा कि मुझे बहुत खुशी हुई है कि रानी हो पार्क बहुत बड़ा और अच्छे से बनाया गया है। यहां पर बहुत अच्छी व्यवस्थाएं हैं। यह पार्क भारत और कोरिया के संबंध को रेखांकित कर रहा है। एक तरफ भारत का सिंबल है तो दूसरी तरफ पार्क में कोरिया का सिंबल है। यह एक ब्रिज है जो कोरिया और भारत के संबंधों को मजबूत कर रहा है।
इसी कड़ी में अयोध्या के राज परिवार की ओर से राम मंदिर ट्रस्ट के न्यासी विमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र और प्रख्यात साहित्यकार यतींद्र मिश्र ने कोरियाई मेहमानों का स्वागत किया। दल के सदस्यों ने अयोध्या में दर्शन पूजन भी किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।