{"_id":"6b002fe4a66521bd330dfc71","slug":"video-akash-anand-in-ayodhya-said-record-of-unemployment-is-also-set-in-up-along-with-record-of-lighting-lamps-2026-11-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में आकाश आनंद: बोले-हर साल दीये जलाने के रिकॉर्ड के साथ यूपी में बेरोजगारी का भी रिकॉर्ड बनता है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में आकाश आनंद: बोले-हर साल दीये जलाने के रिकॉर्ड के साथ यूपी में बेरोजगारी का भी रिकॉर्ड बनता है
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने अपनी राजनीतिक गतिविधियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने संगठन को सक्रिय करने और जनसभाओं के जरिए अपना राजनीतिक आधार मजबूत करने की कवायद शुरू कर दी है। इसी कड़ी में राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद शुक्रवार को अयोध्या के बीकापुर पहुंचे। यहां उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ बात करके माहौल को समझा। साथ ही जनसभा को संबोधित किया।
आकाश आनंद ने जनसभा को संबोधित करते हुए कि अन्य दलों के लोग सबका साथ का नारा लगाते हैं लेकिन मायावती जी सभी जातियों के लोगों को मंच पर जगह देती हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मायावती को पांचवी बार मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प करवाया। उन्होंने भाजपा पर हमलावर होते हुए कहा कि मैं लोगों के पास जाता हूं पूछता हूं कि भाजपा की 10 साल की सरकार में आपको क्या मिला? तो कहते हैं कि काम तो पता नहीं लेकिन प्रचार खूब होता है। खुद की तारीफ करवाने के लिए तो करोड़ों खर्च किए जाते हैं पर गरीबों को इलाज नहीं मिलता है। पेपर लीक होता रहता है। अयोध्या में हर दिवाली पर हर बार दिये जलाने का रिकॉर्ड बनता है पर साथ ही बेरोजगारी का रिकॉर्ड भी प्रदेश में बन रहा है।
आकाश आनंद ने कहा कि यूपी में बीते 10 साल में 25,000 स्कूल बंद कर दिए हैं। इससे गरीब बेटियों को शिक्षा नहीं मिल रही है। प्रदेश में शिक्षकों के एक लाख 40,000 पद खाली पड़े हैं पर भर्तियां नहीं हो रही हैं। भाजपा को अपने पैरों पर खड़ा होने वाला नागरिक नहीं चाहिए बल्कि अंधभक्त चाहिए। भाजपा का यही कहना है कि रोजगार मत दो, शिक्षा मत दो। बीते 10 साल में यूपी में सिर्फ एक ही चीज खुली है वो है शराब के ठेके। उन्होंने जनता से अपील की कि ऐसी सरकार को हटा दीजिए। मायावती को पांचवी बार मुख्यमंत्री बनाइये, सुशासन लाइए। भाजपा की सरकार में सड़क बनती है और फीता कटने के साथ ही बह जाती है।
आकाश आनंद ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी बाबा साहेब का नाम तो लेते पर यही कांग्रेस थी जिससे उन्हें नेहरू सरकार में मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था। कांग्रेस ने सत्ता में रहने के बावजूद लंबे समय तक बाबासाहेब को भारत रत्न नहीं दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब भी नहीं बदली है। इनकी सोच अब भी नहीं बदली। इसी तरह सपा ने 2024 में अयोध्या जी जनता से वोट तो ले लिया लेकिन किया कुछ नहीं। उन्होंने कहा कि भाजपा-कांग्रेस एक ही सिक्के के दो पहलू हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।