{"_id":"67ea9b4a50799cf4550b9b8e","slug":"video-woman-died-a-painful-death-after-being-crushed-by-a-roller-in-a-road-accident-in-auraiya-2025-03-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : औरैया में सड़क दुर्घटना में रोलर से कुचलकर महिला की दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : औरैया में सड़क दुर्घटना में रोलर से कुचलकर महिला की दर्दनाक मौत
किशनी-बिधूना मार्ग पर दोबा मोड़ के पास बेकाबू होकर एक बाइक सड़क पर गिर गई। हादसे में पीछे से आ रहे रोड रोलर ने बाइक सवार मां को कुचल दिया। इससे महिला मीरा देवी की मौत हो गई। महिला अपने बड़े बेटे की शादी के कार्ड बांटने छोटे बेटे के साथ बाइक से जा रही थी।
दोबामाफी निवासी बलराम प्रजापति का परिवार अहमदाबाद में रहता है। उनके बड़े बेटे अजीत की शादी छह मई को अहमदाबाद में ही होनी है। इसके चलते बलराम की पत्नी मीरा देवी (50) अपने छोटे बेटे आशीष के साथ दोबामाफी व रिश्तेदारी में कार्ड बांटने आईं थीं। सोमवार दोपहर 12 बजे के करीब वह बेटे के साथ बाइक से कार्ड बांटने के लिए रिश्तेदार के यहां एरवाकटरा जा रहीं थीं। दोबा मोड़ के पास निर्माणाधीन सड़क पर बाइक फिसल जाने से दोनों सड़क पर गिर गए। तभी रोड का लेवल कर रहे रोलर ने मीरा देवी को कुचल दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।