फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The National Secretary pledged to form an SP government in 2027.

Auraiya News: राष्ट्रीय सचिव ने 2027 में सपा सरकार बनाने का दिलाया संकल्प

Sat, 12 Sep 2026 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 12 Sep 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
The National Secretary pledged to form an SP government in 2027.
पंचायत को संबाेधित करते राष्ट्रीय सपा राजाराम पाल। स्रोत:पार्टी
औरैया। सदर विधानसभा क्षेत्र के फफूंद रोड पर समाजवादी पार्टी ने पीडीए जन पंचायत चौपाल का आयोजन किया। इसमें पूर्व सांसद व राष्ट्रीय सचिव राजाराम पाल ने लोगों को 2027 में सपा सरकार बनाने का संकल्प दिलाया। उन्होंने पाल समाज से खुलकर समाजवादी पार्टी के साथ आने का आह्वान किया।
विज्ञापन

राजाराम पाल ने कहा कि किसी भी समाज की हिस्सेदारी तभी मजबूत होती है, जब उसके लोग पार्टी के लिए खुलकर कार्य करते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सपा की रीति-नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने को कहा। सपा सभी वर्गों को साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है। पीडीए समाज के अधिकार, सम्मान व हिस्सेदारी की लड़ाई मजबूत करने के लिए गांव-गांव जाकर संवाद स्थापित करना आवश्यक है। इस चौपाल में सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम, पल्लवी पाल, नरेंद्र पाल, पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुमन दिवाकर समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

----
प्रदेश अध्यक्ष का कार्यक्रम
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल 12 सितंबर, 2026 को औरैया शहर में रहेंगे। जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू ने बताया कि वह सुबह करीब 10 बजे औरैया पहुंचेंगे। 10 से दोपहर 12 बजे तक कार्यकर्ताओं और पार्टी पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे। इस दौरान संगठन की गतिविधियों, बूथ स्तर की तैयारियों और आगामी रणनीति पर चर्चा की जाएगी। इसके बाद शहर के साईं मंदिर परिसर में विशाल पीडीए कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed