{"_id":"695e6d61d31997a8120340cf","slug":"video-four-vehicles-fined-rs-40000-for-performing-stunts-on-kanpur-etawah-highway-2026-01-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"औरैया: हाईवे पर स्टंटबाजी में चार वाहनों पर पुलिस ने की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैया: हाईवे पर स्टंटबाजी में चार वाहनों पर पुलिस ने की कार्रवाई
हाईवे पर स्टंटबाजी करते कारों का वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने संज्ञान लेते हुए कारों की पहचान की। अब तक पहचानी गई चार कार पर 40 हजार रुपये का जुर्माना ठोक दिया। अन्य वाहनों की पहचान की जा रही है। लोगों हौसले इतने बुलंद है कि उनमें पुलिस या अन्य अधिकारी भय नहीं रह गया। बुधवार शाम तीन से अधिक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए, जिसमें युवक कार की खिड़की पर बैठकर स्टंटबाजी करते दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो युवकों ने कानपुर-इटावा हाईवे पर किया है। स्टंटबाजी के दौरान युवक जान जोखिम में डालते दिखाई दे रहे हैं। युवकों द्वारा यह तब किया गया, जब एक तरफ परिवहन विभाग राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत लोगों को जागरूक करने का काम कर रहा है। शाम होते-होत यातायात पुलिस हरकत में आई और कारों की पहचान शुरू कर दी।
यातायात प्रभारी देवेन्द्र कुमार ने बताया कि शहर के मोहल्ला ओमनगर निवासी सुशील कुमार और शहर के मोहल्ला गोविंद नगर निवासी दिलीप कुमार के दोनों कारों पर सात-सात हजार रुपये का जुर्माना गलाया गया, जबकि अजीतमल कोतवाली के गांव लालपुर शाहपुर निवासी शिवम बाबू के दोनों वाहनों पर 13-13 हजार का जुर्माना ठोंका गया है। अन्य वाहनों की पहचान की जा रही है। जल्द उन वाहनों पर भी कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।