फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Snatcher fleeing after stealing a woman's chain falls off his bike; beaten by locals.

Auraiya News: महिला से चेन लूटकर भाग रहा बदमाश बाइक से गिरा, लोगों ने पीटा

Wed, 09 Sep 2026 01:46 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Wed, 09 Sep 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Snatcher fleeing after stealing a woman's chain falls off his bike; beaten by locals.
आरोपी के पास से बरामद बाइक। स्रोत पुलिस
अछल्दा। थाना क्षेत्र के गांव चिमकुनी मोड़ के पास मंगलवार शाम बाइक सवार एक महिला से चेन लूटकर भाग रहा बदमाश असंतुलित होकर गिर पड़ा। पीड़ित और राहगीरों ने पीछा कर आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कस्बा के हरीगंज बाजार निवासी राजेश अपनी पत्नी पिंकी देवी और बेटे आरुष के साथ बाइक से खितौरा गांव जा रहे थे। मंगलवार शाम लगभग 4:30 बजे चिमकुनी मोड़ से पहले पीछे से आए एक बाइक सवार बदमाश ने पिंकी देवी के गले से सोने की चेन लूट ली और भागने लगा। राजेश ने बदमाश का पीछा किया। चिमकुनी मोड़ बाग के पास आरोपी की बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। इसके बाद पीड़ित और मौके पर मौजूद राहगीरों ने पकड़ कर पीट दिया।
विज्ञापन


पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम अयाना थाना क्षेत्र के गांव अकबरपुर निवासी रिजवान पुत्र अशरफ बताया है। घटना की जानकारी मिलने पर पीड़ित का साला गौरव भी मौके पर पहुंच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच की। बाद में बदमाश को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ विभिन्न थानों में 12 से अधिक मामला दर्ज है। सीओ बिधूना पी पुनीत मिश्रा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पकड़े गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है। जल्द उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed