फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Body of elderly man missing for two days found in pond near village.

Auraiya News: दो दिन से लापता वृद्ध का गांव के पास तालाब में मिला शव

Wed, 09 Sep 2026 01:46 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Wed, 09 Sep 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Body of elderly man missing for two days found in pond near village.
दया शंकर त्रिपाठी। फाइल फोटो
अटसू। क्षेत्र के सांफर गांव में मंगलवार सुबह घर से महज 200 मीटर दूर स्थित तालाब में दो दिन से लापता वृद्ध का शव उतराता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

गांव सांफर निवासी दया शंकर त्रिपाठी (61) रविवार शाम घर से कहीं चले गए थे। काफी देर तक वापस न आने पर परिजन ने उनकी सभी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने घर के पास स्थित तालाब में उनका शव उतराता देखा, जिसके बाद घटनास्थल पर परिजन व ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। बाद में ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन

इसके बाद परिजन से पूछताछ की गई। उधर, दया शंकर की मौत से पत्नी नीरज देवी, बेटे संजय तिवारी और आशुतोष तिवारी का रो-रोकर बुरा हाल है। छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। कोतवाल विनोद कुमार ने बताया कि बुजुर्ग के मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट हो सकेगा। परिजन की ओर से कोई आरोप नहीं लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed