{"_id":"6ac50c4a6a57f961330fb1cf","slug":"video-auraiya-sp-workers-stage-sit-in-at-tehsil-office-over-akhileshs-detention-in-delhi-2026-10-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"औरैया: दिल्ली में अखिलेश को हिरासत में लेने पर सपाइयों ने तहसील में दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैया: दिल्ली में अखिलेश को हिरासत में लेने पर सपाइयों ने तहसील में दिया धरना
दिल्ली में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को पुलिस की ओर से हिरासत में लेने के विरोध में मंगलवार को अजीतमल तहसील परिसर में सपा कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। करीब एक घंटे तक चले प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
सपाइयों के अनुसार अखिलेश यादव मंगलवार को इंडिया गठबंधन के अन्य विपक्षी नेताओं के साथ दिल्ली स्थित निर्वाचन आयोग के कार्यालय की ओर मार्च कर रहे थे। विपक्षी दल मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर), मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली का विरोध कर रहे हैं। आरोप है कि पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर मार्च रोक दिया और अखिलेश यादव समेत कई विपक्षी नेताओं को हिरासत में ले लिया।
अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने की जानकारी मिलते ही अटसू में सपा की बैठक में मौजूद कार्यकर्ता अजीतमल तहसील पहुंच गए और धरने पर बैठ गए। इस दौरान विधायक प्रदीप यादव, पूर्व विधायक विनोद यादव, लालजी शुक्ला, मदन सिंह गौतम और सर्वेश बाबू गौतम समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
करीब एक घंटे बाद एसडीएम अजीतमल विनोद कुमार मीणा और सीओ अजीतमल शैलेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को बताया कि अखिलेश यादव को हिरासत से रिहा कर दिया गया है। रिहाई की सूचना मिलने के बाद कार्यकर्ताओं ने धरना समाप्त कर दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।