{"_id":"6ac4bca9f94e4eab6601aad5","slug":"video-solan-college-national-education-policy-dushyant-kumar-lecture-2026-10-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोलन कॉलेज में राष्ट्रीय शिक्षा नीति और दुष्यंत कुमार की कविता पर व्याख्यान, विद्यार्थियों को मिला नया दृष्टिकोण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलन कॉलेज में राष्ट्रीय शिक्षा नीति और दुष्यंत कुमार की कविता पर व्याख्यान, विद्यार्थियों को मिला नया दृष्टिकोण
Ankesh Dogra
Updated Tue, 06 Oct 2026 02:47 PM IST
Link Copied
केंद्रीय हिंदी निदेशालय, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से आयोजित “तेरहवीं प्राध्यापक व्याख्यानमाला यात्रा 2026-27” के तहत राजकीय महाविद्यालय सोलन में विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम हिंदी विभाग और आईक्यूएसी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. शिवानी शर्मा ने की। इस दौरान विद्यार्थियों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति और प्रसिद्ध कवि दुष्यंत कुमार के काव्य संग्रह ‘साये में धूप’ के विभिन्न पहलुओं से अवगत करवाया गया।
हिंदी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. प्रियंका भारद्वाज ने बताया कि व्याख्यानमाला का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के कौशल और प्रतिभा को निखारना तथा उनके ज्ञान को नया दृष्टिकोण प्रदान करना है।
शिक्षा मंत्रालय की ओर से व्याख्यान देने पहुंचे प्रोफेसर योगेश पाटिल ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति और दुष्यंत कुमार के काव्य संग्रह ‘साये में धूप’ विषय पर विद्यार्थियों को संबोधित किया।
प्रोफेसर योगेश पाटिल ने दुष्यंत कुमार की रचनात्मकता और उनके साहित्यिक सरोकारों पर चर्चा करते हुए कहा कि दुष्यंत कुमार आत्मसंघर्ष के कवि हैं। उनकी रचनाओं में अन्याय, अत्याचार और सामाजिक अव्यवस्था के खिलाफ आवाज दिखाई देती है।
उन्होंने विद्यार्थियों को साहित्य से जुड़ने और सृजनात्मक लेखन की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के भीतर मौजूद रचनात्मक प्रतिभा को उचित मंच और मार्गदर्शन के माध्यम से निखारा जा सकता है।
प्रोफेसर पाटिल ने बताया कि केंद्रीय हिंदी निदेशालय की ओर से नए विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने के लिए विभिन्न कार्यशालाओं का आयोजन भी किया जाता है। उन्होंने विद्यार्थियों से इन कार्यशालाओं से जुड़कर अपनी रचनात्मक क्षमता विकसित करने का आह्वान किया।
महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. शिवानी शर्मा ने हिंदी विभाग को आयोजन के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस तरह के व्याख्यान विद्यार्थियों के ज्ञानवर्धन के साथ-साथ उनके व्यक्तित्व विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम में राजकीय महाविद्यालय सोलन के 150 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। व्याख्यान के दौरान विद्यार्थियों ने साहित्य और शिक्षा से जुड़े विषयों पर जानकारी हासिल की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।