Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Woman murdered; no one in the household even realized it.

Auraiya News: महिला की हत्या, घर के किसी सदस्य को भनक तक नहीं हुई

Sun, 22 Nov 2026 01:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Woman murdered; no one in the household even realized it.
बिधूना। कोतवाली क्षेत्र के सलेमपुर बंथरा गांव में एक महिला की घर के अंदर धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। घटना के दूसरे दिन शनिवार को एसओजी, सर्विलांस और थाना पुलिस की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि वारदात के समय पति, बेटा और दो अन्य बच्चे घर में ही सो रहे थे।
विज्ञापन

सलेमपुर बंथरा गांव निवासी हरी सिंह अपनी पत्नी पुनीता (35) के पास दूसरी चारपाई पर सो रहे थे। उनके पुत्र विवेक, पुत्रवधू कल्पना, बेटी विभा और दो अन्य बच्चे दुर्गेश व आशिकी भी घर में मौजूद थे। इसके बावजूद किसी को भी वारदात की भनक तक नहीं लगी। महिला के हाथ और गर्दन पर धारदार हथियार से काटे जाने के निशान मिले हैं।
विज्ञापन

बरामदे में नीम के पेड़ के पास और परिवार के सदस्यों के सोने वाले स्थान पर भी खून फैला हुआ था। पुत्र विवेक और पुत्रवधू कल्पना का कमरा घटनास्थल से केवल दो मीटर दूर था। इस घटना ने कई अनसुलझे सवाल खड़े कर दिए हैं। महिला ने बचाव के लिए आवाज लगाई या नहीं, यह स्पष्ट नहीं है। रात में परिवार का कोई सदस्य किसी काम से बाहर क्यों नहीं उठा, यह भी एक प्रश्न है। मृतका के पति ने एक युवक पर संदेह जताया है। हालांकि, पुलिस को अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ पी. पुनीत मिश्रा ने बताया कि पुलिस को अभी तक परिवार की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। यदि परिवार तहरीर नहीं देता है, तो पुलिस अपनी तरफ से मुकदमा दर्ज करेगी।


अनसुलझे सवाल
इस घटना ने कई अनसुलझे सवाल खड़े कर दिए हैं। महिला ने बचाव के लिए आवाज लगाई या नहीं, यह स्पष्ट नहीं है। रात में परिवार का कोई सदस्य किसी काम से बाहर क्यों नहीं उठा, यह भी एक प्रश्न है। इतनी बड़ी वारदात के दौरान किसी को आहट क्यों नहीं हुई, यह भी जांच का महत्वपूर्ण पहलू है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed