{"_id":"6ac4bb1b42dcbd86bc02f738","slug":"video-sp-holds-foot-march-in-agra-demands-resignation-of-chief-election-commissioner-2026-10-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: फतेहाबाद में सपा का प्रदर्शन... पैदल मार्च निकालकर जताया विरोध, राज्यपाल के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: फतेहाबाद में सपा का प्रदर्शन... पैदल मार्च निकालकर जताया विरोध, राज्यपाल के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
आगरा के फतेहाबाद में मंगलवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ अभियान के तहत कस्बे में पैदल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता ब्लॉक कार्यालय के पास एकत्रित हुए और पैदल मार्च करते हुए अंबेडकर चौक पहुंचे। यहां बाबा साहब डा. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के नीचे राष्ट्रगान के बाद राज्यपाल के नाम तहसीलदार फतेहाबाद शिखर मिश्रा को ज्ञापन सौंपा।
सपा कार्यकर्ताओं ने वर्तमान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदाताओं के मताधिकार और चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है। कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी भी की।
इस दौरान प्रभारी देवेंद्र यादव, महेश सिसोदिया, राजेश शर्मा, बच्चू सिंह निषाद, रूपाली दीक्षित, सौरभ शर्मा, शैलेश यादव, ऋषि वाल्मीकि, रविंद्र ठाकुर, योगेंद्र गुर्जर, महताब गुर्जर, हरदीप यादव, सुनील नीलम, नीरज चक, विवेक शर्मा, धर्मेंद्र लवानिया, बच्चू गुर्जर, जाकिर खान, प्रेम किशोर यादव, बाबू खान, प्रदीप निषाद, प्रमोद, आर्यन गुप्ता, नवाब निषाद, अनुज यादव, अविनाश,साहिल खान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।