{"_id":"6ac4bb11aca19e22ff0b2650","slug":"video-khajuraho-udaipur-festival-special-train-gets-extra-stops-at-morena-hindaun-and-birari-2026-10-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: खजुराहो-उदयपुर फेस्टिवल स्पेशल के बढ़े ठहराव, मुरैना-हिंडौन और बिरारी में भी रुकेगी ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: खजुराहो-उदयपुर फेस्टिवल स्पेशल के बढ़े ठहराव, मुरैना-हिंडौन और बिरारी में भी रुकेगी ट्रेन
आगरा। खजुराहो और उदयपुर जाने वाले आगरा के यात्रियों के लिए राहत की खबर है। फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन का तीन स्टेशनों पर अतिरिक्त ठहराव बढ़ाया गया है। आगरा कैंट स्टेशन पर ट्रेन दोनों दिशाओं में पहले से निर्धारित ठहराव के साथ चलेगी। इससे खजुराहो, झांसी, ग्वालियर, उदयपुर और रास्ते के अन्य शहरों की यात्रा के लिए यात्रियों को सुविधा मिलेगी।
जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि गाड़ी संख्या 04141 खजुराहो-उदयपुर सिटी 8 अक्तूबर से 19 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार और बृहस्पतिवार को फेरे लगाएगी। ट्रेन खजुराहो से रात आठ बजे चलकर कैंट सुबह 4:50 बजे पहुंचेगी और 4:55 बजे रवाना होगी। वापसी में गाड़ी संख्या 04142 उदयपुर सिटी-खजुराहो 9 अक्तूबर से 20 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को फेरे लगाएगी। यह कैंट सुबह 8:45 बजे पहुंचेगी और 8:50 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन बिरारी, मुरैना और हिंडौन सिटी में भी रुकेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।