{"_id":"6a5e59c09fe96498b80dc53d","slug":"video-auraiya-fire-breaks-out-on-electricity-pole-falling-sparks-cause-panic-among-villagers-2026-07-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"औरैया: बिजली पोल पर भड़की आग, चिंगारियां गिरने से ग्रामीणों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैया: बिजली पोल पर भड़की आग, चिंगारियां गिरने से ग्रामीणों में दहशत
विकासखंड बिधूना की ग्राम पंचायत रूपपुर सहार में सोमवार रात करीब 8:30 बजे बिजली पोल पर अचानक आग भड़क उठी। पोल पर लगे विद्युत तारों में तेज स्पार्किंग के साथ आग लगने से पूरे गांव में अफरातफरी मच गई। आग की लपटें और चिंगारियां निकलने से आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए और कुछ देर के लिए दहशत का माहौल बन गया।
ग्रामीणों के अनुसार, बारिश के बाद जैसे ही बिजली आपूर्ति शुरू हुई, नए बिजली पोल पर लगे तारों में अचानक तेज स्पार्किंग होने लगी और देखते ही देखते आग की लपटें उठने लगीं। आग से निकल रही चिंगारियां रूपपुर निवासी शोभाराम के मकान पर भी गिरीं, जिससे नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
घटना के दौरान मौजूद लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद ग्रामीणों ने बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए नए लगाए गए पोल और विद्युत लाइन की गुणवत्ता की जांच कराने की मांग की।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते बिजली आपूर्ति बंद नहीं की जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। उन्होंने विभाग से पूरे क्षेत्र की विद्युत लाइन के पोलों का निरीक्षण कर आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई करने की मांग की है। (संवाद)
घटना की जानकारी मिलने पर रूपपुर कटरा विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता (जेई) महेंद्र प्रसाद ने बताया कि क्षेत्र में पूरे दिन बारिश होने के कारण शाम को बिजली आपूर्ति बहाल की गई थी। इसी दौरान पोल पर आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। उन्होंने बताया कि लाइनमैन को मौके पर भेज दिया गया है और आग लगने के कारणों की जांच कराई जा रही है। तकनीकी खराबी मिलने पर उसे तत्काल दूर कर विद्युत आपूर्ति सुचारु कराई जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।