{"_id":"6ae246b6ad6dbac4580b2444","slug":"181-kg-of-illegally-stored-fireworks-and-gunpowder-seized-one-person-arrested-auraiya-news-c-211-1-aur1024-153960-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: अवैध भंडारण की गई 181 किलो आतिशबाजी व बारूद बरामद, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: अवैध भंडारण की गई 181 किलो आतिशबाजी व बारूद बरामद, एक गिरफ्तार
विज्ञापन
फोटो -09- मौके पर मौजूद पुलिस फोर्स। संवाद
- मुखबिर की सूचना पर सदर कोतवाली पुलिस ने की कार्रवाई
- रुहाई मुहाल में अवैध रूप से चल रहा था पटाखों का भंडारण, आरोपी निजी मुचलके पर रिहा
संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया। त्योहारों के मद्देनजर अवैध विस्फोटक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। दिवाली से पहले सदर कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध विस्फोटक और आतिशबाजी बरामद की है। पुलिस ने मौके से अवैध रूप से पटाखे बेच रहे एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के रुहाई मुहाल में अवैध पटाखा बिक्री और भंडारण की सूचना मिली थी। इस पर कार्रवाई करते हुए कोतवाली प्रभारी जितेंद्र तिवारी, उपनिरीक्षक संजीव कुमार और मंगल सिंह की संयुक्त टीम ने बताए गए ठिकानों पर दबिश दी। पुलिस टीम ने छापेमारी के दौरान आरोपी वैभव गुप्ता निवासी रुहाई मुहाल के कब्जे से लगभग 181 किलोग्राम आतिशबाजी और अवैध ट्रेडिंग बारूद का भारी जखीरा बरामद किया।
कोतवाली प्रभारी जितेंद्र तिवारी ने बताया कि आरोपी के पास पटाखों के अवैध भंडारण और बिक्री से संबंधित कोई वैध लाइसेंस नहीं था। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई पूरी की, इसके पश्चात उसे नियमों के तहत निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया।